फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   erach betwawa bridge

एरच बेतवा पुल पर 12 सितंबर से शुरू होगा आवागमन

Sat, 05 Sep 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
erach betwawa bridge
स्लैब डाले जाने के बाद पुल का निरीक्षण करते सेतु निगम के अधिकारी - फोटो : DEHAT
एरच (झांसी)। अगस्त माह से बंद चल रहे बेतवा पुल पर 12 सितंबर से आवागमन शुरू हो जाएगा। बेतवा पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने पर पुल पर पूरी तरह से आवागमन बंद हो गया था। क्षतिग्रस्त पुल की स्लेप डाले जाने का कार्य पूरा होने के साथ एक सप्ताह में पुल के गड्ढों को भी सही कराकर आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। डामरीकरण का काम अक्टूबर माह में शुरू कराया जाएगा। फिलहाल अधिकारियों ने 12 सितंबर से पुल पर पूरी तरह से आवागमन शुरू कराए जाने की बात कही है एरच बेतवा पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से 12 अगस्त को दोनों ओर दीवारें खड़ी कर पुल को बंद कर दिया गया था। इसके बाद क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का कार्य सेतु निगम के द्वारा शुरू करा दिया गया था। सेतु निगम विभाग के अधिकारियों के द्वारा स्लेप डलवाई गई। शनिवार से पुल पर लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल के बीच बने गड्ढों को भरे जाने और ज्वाइंट (जोड़) का कार्य शुरू कराया जाएगा। बेतवा पुल पर पूरी तरह से डामरीकरण का कार्य अक्तूबर माह में कराया जाएगा। एरच बेतवा पुल के क्षतिग्रस्त होने से कई जिलों में पहुंचने के लिए लोगों को 50 से 100 किलोमीटर की दूरी तय करके जाना पड़ता है जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत के प्रयास से क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया गया।
विज्ञापन

एरच बेतवा पुल की स्लेप को तोड़कर के नई स्लेप डलवाए जाने का काम पूरा करा दिया गया है, स्लेप को मजबूती के लिए एक सप्ताह का समय चाहिए, इसके बाद पुल से आवागमन शुरू कराया जा सकता है।
विज्ञापन

आरके सिंह, अधिशासी अभियंता सेतु निगम
--------
सेतु निगम के द्वारा स्लेप को डलवाया जा चुका है एक दो दिन में विभाग द्वारा पुल के बीच जांच करने के लिए किए गए गड्ढों को भरे जाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा ओर 12 सितंबर से एरच पुल के दोनों ओर बनी दीवारों को हटा कर पूरी तरह से आवागमन शुरू करा दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएल सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed