फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Engineer who defrauded Rs 48 lakhs is being searched

Jhansi News: तलाशे जा रहे 48 लाख की चपत लगाने वाले अभियंता

Tue, 07 Nov 2023 11:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Engineer who defrauded Rs 48 lakhs is being searched
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सिंचाई विभाग में इन दिनों करीब 40 साल पुरानी फाइलें तलाशी जा रही हैं। इसके लिए कर्मचारियों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारी पुराने दस्तावेजों को खंगालने में जुटे हैं। इस तलाशी अभियान के पीछे कुछ दिन पहले शासन से आया एक आदेश है। 4 नवंबर को सिंचाई विभाग के विभागाध्यक्ष की ओर से जारी आदेश में उन अभियंताओं के नाम बताने को कहा है जिससे महकमे को करीब 48 लाख रुपये की चपत सहनी पड़ी।

दरअसल, चालीस साल पुराना एक मामला सिंचाई विभाग के अफसरों के गले की फांस बना हुआ है। वर्ष 1983 में सिंचाई विभाग ने पहाड़ी डैम में राठ निवासी ठेकेदार राम स्नेही राजपूत से मिट्टी भरवाने का काम कराया था। विभाग ने ठेकेदार को कुछ रकम का भुगतान कर दिया लेकिन, बकाया छह लाख रुपया नहीं दिया। इसके बाद मामला मध्यस्थता न्यायालय में चला गया। वर्ष 2023 में वाणिज्यिक न्यायालय ने राम स्नेही के पक्ष को सही मानते हुए भुगतान का आदेश दे दिया। इस आदेश के बाद शासन से खास तौर से अलग से बजट जारी करना पड़ा। अब शासन इस मामले में जिम्मेदार अभियंताओं की जवाबदेही तय करने के मूड में है। शासन ने पत्र भेजकर वर्ष 1983 में यहां तैनात रहे अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता के नाम भेजने को कहा है। अब यह धनराशि इन अभियंताओं से वसूलने की बात कही है। सपरार प्रखंड के अधिशाषी अभियंता अजय भारती का कहना है कि शासन से मिले पत्र के मुताबिक पुरानी फाइलें मंगवाई गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed