फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Encounter in broad daylight in Nagariya Kuan, two miscreants injured

Jhansi News: नगरियां कुआं में दिनदहाड़े मुठभेड़, दो बदमाश घायल

Sun, 22 Jun 2025 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Encounter in broad daylight in Nagariya Kuan, two miscreants injured

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के नगरिया कुआं से हाईवे जाने वाले रास्ते पर शनिवार को दिनदहाड़े पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से घायल दोनों बदमाशों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पूछताछ में बदमाशों ने कई वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।

शनिवार को कोतवाली पुलिस नगरिया कुआं रोड पहुंची, जहां स्वाॅट टीम भी मिली। इस बीच मुखबिर ने बताया कि 23 मई की रात नारायण नगर कालोनी के बंद मकान चोरी करने वाले दो बदमाश नगरिया कुआं से हाईवे की ओर जाने वाले रास्ते पर साथियों के इंतजार में खड़े हैं। वहीं, कार उनके पास है, जो चोरी में प्रयुक्त की गई थी। उनके पास असलहा हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को कार के पीछे दो व्यक्ति खड़े दिखे। जब दोनों बदमाशों ने पुलिस को आते देखा तो कार छोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इस पर कोतवाली निरीक्षक राजेश पाल सिंह व स्वॉट टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह तक्खर ने फायरिंग कर दी। एक बदमाश के पैर और दूसरे के हाथ में गोली लगी। दोनों के पास से दो तमंचा, तीन खोखा व दो कारतूस, 3670 रुपये, कार और अन्य सामान बरामद हुए।दोनों को गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सोमेश यादव उर्फ लउआ निवासी खेरा, थाना अछल्दा औरैया और आरव गुप्ता उर्फ रिंकू निवासी नया नगला थाना विशुनगढ़ जिला कन्नौज बताया है। सोमेश पर इटावा, औरैया और झांसी में हत्या, हत्या के प्रयास और अपहरण के नौ और आरव पर कन्नौज व झांसी में हत्या के प्रयास समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। वे नोएडा व गाजियाबाद आदि जिलों में सक्रिय गिरोह के सदस्य हैं। चार पहिया वाहन से नंबर प्लेट हटाकर रैकी के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। कोतवाली निरीक्षक राजेश पाल सिंह ने बताया कि दोनों बदमाशों का इलाज चल रहा है। ठीक होने पर जांच कर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed