फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   electricity bill counters will open from 20th april

बिजली बिल जमा काउंटर 20 अप्रैल से खुलेंगे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
electricity bill counters will open from 20th april
बिल जमा करने वालों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क, रुमाल या गमछे से मुंह को ढकना होगा। कार्यालय में सभी अधिकारी व 33 प्रतिशत कर्मचारी मौजूद रहेंगे। कार्यालय में थर्मल पावर स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था रहेगी। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बिजली अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर निर्देश दिए है कि वे 20 अप्रैल से नियमित रूप से कार्यालय में बैठे। प्रतिदिन 30 फीसदी स्टाफ मौजूद रहे, ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण होना शुरू हो जाए। बढ़ती गर्मी को देखते हुए एक हफ्ते में मेंटेनेंस काम पूरे कर लिए जाए। दस किलोवाट व इससे ऊपर के वाणिज्य और इंडस्ट्रीयल कनेक्शनों के बिल पूर्व की तरह वर्तमान रीडिंग के हिसाब से बनाए जाएं। जो घरेलू उपभोक्ता अपना बिल वर्तमान रीडिंग के हिसाब से बनवाना चाहते हैं, वे रीडिंग मोबाइल पर खींच कर संबंधित सबस्टेशन के जेई के पास ले जाएं। जेई के सत्यापन करने के बाद उपखंड अधिकारी से बिल बनवाया जा सकता है। बिजली बिल के लिए एसएमएस पर दे रखी है सुविधा बिजली उपभोक्ता ने अप्रैल महीने के बिल की धनराशि का पता करने के लिए एसएमएस पर सुविधा दे रखी है। इसके लिए उपभोक्ता को मोबाइल पर नंबर 5616195 से बिल स्पेस अपना बिजली एकाउंट नंबर लिखकर भेजना है। विभाग एसएमएस के जरिये ही उपभोक्ता के पास तीन महीने का औसत बिल बनाकर भेज देता है। इस बिल को उपभोक्ता ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। उपभोक्ता बिजली विभाग की वेबसाइट पर जाकर भी अपना बिल देख सकते हैं। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता (महानगर) राकेश वार्ष्णेय ने बताया कि अप्रैल में तीन महीने की यूनिटों की औसत के हिसाब से बिल जारी होना शुरू हो गए हैं। जब बिल सामान्य रूप से बनने लगेंगे, तब मीटर में आई यूनिटों को जमा बिल के हिसाब से समायोजित कर दिया जाएगा। अभी तक 5600 उपभोक्ता अपना ऑनलाइन बिल जमा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed