फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electric locomotives will be installed in seven pairs of trains of Jhansi division

झांसी मंडल की सात जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे इलेक्ट्रिक इंजन

Mon, 23 Aug 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Electric locomotives will be installed in seven pairs of trains of Jhansi division
झांसी। झांसी मंडल में बांदा- खजुराहो के इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन का कार्य पूरा होने के बाद अब झांसी मंडल के सात जोड़ी ट्रेनें शीघ्र ही इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेंगी। इससे कार्बन फुटप्रिंट की कमी आएगी। साथ ही रेलवे को राजस्व की भी बचत होगी।
विज्ञापन

खजुराहो रेलखंड का इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन की जांच पूरी हो चुकी है और संरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने इलेक्ट्रिक इंजन के संचालन पर मुहर लगा दी है। इसपर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का परिचालन शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। झांसी मंडल के 01801/02 मानिकपुर- कानपुर सेंट्रल मेमू, 01813/14 झांसी- कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस, 09665/66 खजुराहो- उदयपुर सिटी, 02247/48 ग्वालियर- अहमदाबाद, 09483/84 बरौनी- अहमदाबाद, 04116/15 प्रयागराज- डा. अंबेडकर नगर, 04317/18 इंदौर- देहरादून स्पेशल ट्रेनों में इलेक्ट्रिक इंजन लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मंडल समेत प्रयागराज जोन की 20 ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेंगी, जिससे डीजल अंडर वायर में प्रतिदिन 5496 किलोमीटर की बचत होगी। इससे रेलवे को प्रतिदिन 25.52 लाख रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन

झांसी मंडल को 2030 तक शून्य कार्बन उत्सर्जक बनाने का प्रयास चल रहा है। इसके तहत मंडल की सात जोड़ी ट्रेनों से डीजल इंजन हटा लिए जाएंगे। इसके स्थान पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार सिंह, जन संपर्क अधिकारी, एनसीआर झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed