फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Elderly man going to work crushed by unknown vehicle

Jhansi News: काम पर जा रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचला

Wed, 18 Dec 2024 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Elderly man going to work crushed by unknown vehicle
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शिवपुरी के चिरली गांव निवासी बुजुर्ग को काम पर जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

करेगा थाना के चिरली गांव निवासी प्रकाश वंशकार (63) निजी काम करके जीविकोपार्जन करते थे। परिजनों के मुताबिक, सोमवार सुबह वह घर से काम पर जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह फूल माता मंदिर के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed