फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   education through digital boards in four model school

चार मॉडल स्कूलों में डिजिटल बोर्ड से होगी पढ़ाई

Mon, 08 Jul 2019 08:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
education through digital boards in four  model school
चार मॉडल स्कूलों में डिजिटल बोर्ड से होगी पढ़ाई
विज्ञापन

झांसी। खनन प्रभावित गांवों में चार मॉडल स्कूलों में पढ़ाई डिजिटल बोर्ड पर की जाएगी। 25-25 लाख रुपये की लागत से बेसिक शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों का निर्माण कराया है। इसमें प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर ही पढ़ाई कराई जाएगी।

साथ में बैठने के लिए फर्नीचर, टायल्स लगे शौचालय, संगीत के वाद्य यंत्र, लाइब्रेरी आदि भी उपलब्ध होंगे। जनपद में 25 से अधिक मॉडल स्कूल बनाए जा रहे हैं। इनमें 25 स्कूलों में प्रोजेक्टर लगाने तथा अन्य कार्यों के लिए कारपोरेट सोशल स्मार्ट विलिटी द्वारा एक करोड़ 17 लाख रुपये दिए गए। इनमें आकर्षक शौचालयों का निर्माण, गार्डन, संगीत के वाद्य यंत्र आदि सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। खनन प्रभावित गांव पाली पहाड़ी, दिगारा, गोरा मछिया, रामनगर के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूल में 25 - 25 लाख रुपये की लागत से मॉडल स्कूल बनाने का काम पूरा हो चुका है। यहां स्कूलों में टाइल्स और डिजिटल बोर्ड लगाए गए। बीएसए हरिवंश कुमार के अनुसार जल्द ही इन सभी स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इन स्कूलों के नवीनीकरण का काम आरईएस के माध्यम से हुआ है। उनके अनुसार रक्सा प्राथमिक स्कूल भी मॉडल स्कूल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed