फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Education joined six daughters

शिक्षा से जुड़ीं छह बेटियां

Tue, 21 Jul 2015 01:54 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को अमर उजाला के ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से लहरगिर्द क्षेत्र में विद्यालयीय शिक्षा से वंचित 10 बच्चों का ऑन स्पॉट प्रवेश कराया गया। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय आतियां तालाब, नवीन यूनिट जूनियर हाईस्कूल नई बस्ती व प्राथमिक विद्यालय यूनिट कन्या से अभियान प्रात: 9 बजे से चलेगा।
विज्ञापन

  प्राथमिक विद्यालय लहरगिर्द, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लहरगिर्द व प्राथमिक विद्यालय नंदनपुरा के  छात्र छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां एवं बैनर लेकर रैली निकाली और प्रेरक नारों से लोगों को शिक्षा के प्रति जागृत किया। इस दौरान नगर खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार विश्वकर्मा, एबीआरसी धर्मेंद्र चौधरी, शिक्षकों में अनिल पस्तोर, हिना शुक्ला, उमा गोस्वामी, सरोज दोहरे, अर्चना सक्सेना, ललित यादव, वंदना श्रीवास्तव, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार, सदस्यों में लाल बहादुर आदि ने विभाग के नामांकन पखवाड़ा एवं प्रवेश उत्सव के तहत बुलावा टोलियां बनाकर अमर उजाला टीम के साथ भुनिया बाबा मुहल्ला, कसाई बाबा मुहल्ला, बैंकर्स कालोनी, कन्हैया पुरम आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया और अभिभावकों को बच्चों के शैक्षिक अधिकार बताए। इस दौरान कई परिवारों ने अपने बच्चों के  स्कूल न जाने की वजह विभिन्न कारणों में मुख्यत: घरेलू कामकाज एवं गरीबी बताया। स्कूली शिक्षा से कोसों दूर घर में झाडू लगा रही सात वर्षीय निशा की मां पिंकी ने बताया कि गरीबी व पिता के व्यसनों ने निशा व निखिल को शिक्षा से वंचित रखा। दूसरों के घर में बर्तन धोकर जीवन निर्वाह करने वाली पिंकी ने बताया कि उसे नहीं मालूम कि स्कूल में क्या सरकारी सुविधाएं मिलती हैं।
विज्ञापन

वहीं, मकान निर्माण में जुटा श्रमिक दंपत्ति रमेश, किरन ने बताया कि वह अन्य बच्चों की तरह अपनी बेटी मुस्कान को पढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने मौके पर अपनी बेटी का प्रवेश विद्यालय में कराया और उसे शिक्षा देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बच्चों ने पाया ऑन स्पॉट प्रवेश
सोमवार को लहरगिर्द में चले अभियान में 10 बेटियों व बालकों का ऑन स्पॉट प्रवेश स्कूल में कराया गया। बेटियों में भावना, रोशनी, मुस्कान, समीक्षा, अनुष्का व निशा है। बालकों में आक ाश, आर्यन, नीतेश, निखिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed