फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Earth drenched by torrential rains, 25 mm water fell

Jhansi News: मूसलाधार बारिश से तर हुई धरती, 25 मिलीमीटर पानी गिरा

Fri, 21 Jun 2024 04:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Earth drenched by torrential rains, 25 mm water fell
झांसी में हुई तेज बारिश से बचते लोग।  - फोटो : अमर उजाला
- मौसम वैज्ञानिक बोले- राजस्थान की तरफ से बादल बनने शुरू हुए, फिर तेज हवाओं के साथ बरसे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को खारिज करते हुए झांसी में लगातार चौथे दिन बारिश हुई। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे तक जहां लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी, वहीं सवा तीन बजते-बजते तेज बारिश शुरू हो गई। शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। 25 मिलीमीटर पानी गिरा, इससे लोगों को गर्मी से निजात मिली।
कुछ दिनों से लगातार तापमान बढ़ने और लू चलने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा था। मगर चार दिनों से इसके बिल्कुल उलट हो रहा है। बृहस्पतिवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। बीच-बीच में धूप भी निकल रही थी। जबरदस्त उमस होने से लोग पसीना-पसीना हो रहे थे। लेकिन, दोपहर दो बजे के आसपास कुछ देर फुहार गिरी। फिर, तीन बजे घने बादल छा गए। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। रुक-रुककर शाम सात बजे तक पानी गिरता रहा। इस दौरान 20 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलती रहीं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि यह मानसूनी बारिश नहीं है। राजस्थान की तरफ से बादल बनने शुरू हुए। झांसी में आकर तेज हवाओं के साथ बरसने लगे। यहां लगभग 25 मिलीमीटर पानी गिरा है। तापमान लुढ़कने से मौसम ठंडा हो गया है। अधिकतम पारा 41.6 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन और हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed