फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   due to no clearence from railway over bridge trapped

रेलवे की सहमति के इंतजार में फंसा ग्वालियर मार्ग ओवरब्रिज

Tue, 08 Jun 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
due to no clearence from railway  over bridge  trapped
रेलवे की सहमति के इंतजार में फंसा ग्वालियर मार्ग ओवरब्रिज
विज्ञापन

झांसी। ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का प्रस्ताव सालों से फाइलों में ही झूल रहा है। हालांकि, इसके निर्माण को लेकर शासन स्तर पर तैयारियां पूरी हैं, लेकिन अब रेलवे की हरी झंडी न मिल पाने की वजह से काम अटका हुआ है। सरकारी तंत्र की ढुलमुल कार्यशैली का खामियाजा आम जनमानस को भुगतना पड़ रहा है। बार-बार रेलवे क्रॉसिंग बंद होने की वजह से लोगों का समय और ईंधन दोनों ही बर्बाद होता है। अक्सर एंबुलेंस भी क्रॉसिंग खुलने का इंतजार करती नजर आती हैं।
ग्वालियर रोड से कानपुर रेलवे ट्रैक गुजरा हुआ है। ये रेलवे के व्यस्ततम ट्रैकों में से एक है। इस पर सवारी और मालगाड़ियों की एक के बाद एक आवाजाही बनी रहती है। इस वजह से हर 15-20 मिनट के बाद क्रॉसिंग बंद करनी पड़ जाती है। स्थिति ये है कि चौबीस घंटे में से लगभग बारह घंटे क्रॉसिंग बंद रहती है। हर बार क्रॉसिंग बंद होने पर 15 से 20 मिनट के लिए सड़क का यातायात थम जाता है। क्रॉसिंग खुलने के बाद वाहनों के आमने-सामने आने पर जाम लग जाता है। चिलचिलाती धूप में पहले क्रॉसिंग खुलने का इंतजार और उसके बाद जाम से छुटकारा पाने में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। लंबे समय से क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग चली आ रही है। इसे पूरा करने के लिए पिछले साल अगस्त में योजना का खाका तैयार कर शासन को भेजा गया था। ब्रिज के निर्माण पर 108 करोड़ रुपये की लागत आनी है। तय हुआ था कि इसमें से 20 करोड़ रुपये स्मार्ट सिटी योजना से खर्च किए जाएंगे। जबकि, 22 करोड़ रुपये रेलवे को देने थे। लेकिन, अब तक रेलवे की ओर से सहमति नहीं मिली है, जिससे ब्रिज निर्माण की योजना कागजों से निकलकर धरातल पर नहीं उतर पा रही है।
विज्ञापन

ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर फोरलेन ओवरब्रिज बनाया जाना है। इसका प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया है। शासन की भी सहमति मिल गई है। लेकिन, अभी रेलवे की सहमति नहीं मिली है। रेलवे की सहमति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। वेदप्रकाश, परियोजना प्रबंधक - उप्र राज्य सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed