फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Due to heavy rains, the water level of five dams has increased, now there will be enough water for irrigation

Jhansi News: जोरदार बारिश से पांच बांधों का बढ़ा जलस्तर, अब सिंचाई के लिए मिल सकेगा पर्याप्त पानी

Tue, 24 Jun 2025 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains, the water level of five dams has increased, now there will be enough water for irrigation

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। जोरदार बारिश के बाद जिले के बांधों का जलस्तर बढ़ गया है। इससे पांच बांधों में जहां जलस्तर बढ़ा, वहीं तीन डैम से पानी छोड़ा गया। पहाड़ी बांध के जलस्तर में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई तो गेट खोलना पड़ा। यहां एक गेट खोलकर 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। कुछ दिन पहले पेयजल तक के लिए किल्लत से जूझ रहे बांधों में बारिश के बाद अब सिंचाई तक के लिए पानी उपलब्ध हो चुका है।

मानसून सक्रिय होते ही झांसी और आसपास जिलों में जबरदस्त बारिश हुई है। जलस्रोतों में पानी पहुंचने के साथ ही नदी-नाले उफान पर हैं। बांधों की स्थिति देखें तो जनपद के 13 बांधों में से 5 में जलस्तर में वृद्धि हुई है। धसान नदी पर बने पहाड़ी बांध की बात करें तो 15 जून को यहां मात्र 8.57 प्रतिशत पानी रह गया था। बारिश के बाद पानी पहुंचा तो न केवल बांध में 30.94 प्रतिशत पानी पहुंच गया, बल्कि अधिक भराव होने के चलते बांध का एक गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। इसी तरह, ढुकवां में 33.19 से बढ़कर 51.38 फीसदी पानी हो गया। यहां पानी बढ़ने के चलते 1266 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन




पारीछा बांध में 72.31 से बढ़कर 85.04 प्रतिशत पानी हो गया। यहां से भी 23,940 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके अलावा, पहूज बांध में 21.12 से 34.97 प्रतिशत, खपरार बांध में 27.83 से बढ़कर 38.08 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह स्थिति मानसून की पहली बारिश में है। यदि आगे अच्छी बारिश हुई तो बांध समय से पहले लबालब हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के बाद जिले के बांधों की स्थिति

बांध पानी की उपलब्धता



ढुकवां 51.38 प्रतिशत

पारीछा 85.04 प्रतिशत



पहूंज 34.97 प्रतिशत

बड़वार 14.51 प्रतिशत



डोंगरी 19.19 प्रतिशत

खपरार 38.09 प्रतिशत



सपरार 07.12 प्रतिशत

पहाड़ी 30.94 प्रतिशत



लहचुरा 0.19 प्रतिशत

पथराई 1.31 प्रतिशत



सिजार 2.44 प्रतिशत

लखेरी 18.08 प्रतिशत





- बारिश से कुछ बांधों में पानी की आवक हुई है। पहले से यहां स्थिति सामान्य हुई है। बांध क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने के चलते पहाड़ी समेत तीन बांध से पानी छोड़ा गया। - पंकज सिंह, प्रभारी अधिशासी अभियंता, बेतवा प्रखंड, सिंचाई विभाग झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed