{"_id":"6a569323f06fd71b54052e20","slug":"drumstick-plays-a-key-role-in-combating-malnutrition-conservator-of-forests-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-9646-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण दूर करने में सहजन की भूमिका है प्रमुख : वन संरक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण दूर करने में सहजन की भूमिका है प्रमुख : वन संरक्षक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोठ। खंड विकास कार्यालय मोंठ में मंगलवार को सहजन भंडारा कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें पौष्टिक आहार और पौधारोपण के महत्व को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक बुंदेलखंड जोन एचवी गिरीश मुख्य अतिथि एवं ब्लॉक प्रमुख प्रभा देवी विशिष्ट अतिथि रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि सहजन एक अत्यंत पौष्टिक वृक्ष है, जो कुपोषण को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने बताया कि सहजन में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम सहित अनेक आवश्यक पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हैं। उन्होंने अधिक से अधिक सहजन के पौधे लगाने और इसके उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। सुपरवाइजर संध्या राजपूत व सहायक खंड विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह ने शासन के पौधारोपण महायज्ञ अभियान में अपनी सहभागिता के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौश्रान 500 सहजन के पौधों का वितरण भी किया गया।
इस मौके पर एपीओ गौरव अवस्थी, क्षेत्रीय वन अधिकारी मोंठ राम अवतार सिंह, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी मोंठ संदीप रविकुल, वन दरोगा रामाश्रय जयराम, संतोष, वन रक्षक आशीष दुबे, सचिन दुबे आदि मौजूद रहे।