{"_id":"69333ba33d7080afe107c9cf","slug":"drm-got-angry-after-seeing-the-chaos-at-the-station-jhansi-news-c-168-1-mrn1003-103758-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: स्टेशन पर अव्यवस्थाएं देख भड़के डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: स्टेशन पर अव्यवस्थाएं देख भड़के डीआरएम
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर निरीक्षण करते डीआरएम
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। शुक्रवार की शाम मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान अव्यवस्थाएं सामने आने पर उन्होंने स्टेशन मास्टर को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए।
डीआरएम ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर पार्किंग व्यवस्था देखी। इसके बाद प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। यात्रियों के पीने के पानी की टंकी की सफाई की तिथि 23 नवंबर अंकित पाई गई, लेकिन अब तक सफाई नहीं पाए जाने पर उन्होंने दो दिन के अंदर टंकी की सफाई कराने के निर्देश दिए। प्लेटफार्म पर जगह-जगह गड्ढे व पानी फैला हुआ मिला। प्लेटफार्म पर दरारें भी पाई गईं, जिसे सही कराने के डीआरएम ने निर्देश दिए। प्लेटफार्म पर बने पार्क की व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। प्लेटफार्म नंबर दो पर दोनों ओर शौचालय बनवाए जाने के लिए डीआरएम ने कहा। स्टेशन पर साफ-सफाई का अभाव व पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था न होने पर उन्होंने स्टेशन मास्टर को फटकार लगाई। स्टेशन पर चार बड़ी लाइट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने खान-पान के स्टालों का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोई भी दुकानदार पानी की बोतल 14 रुपये से अधिक में न बेचे। जीआरपी व आरपीएफ चौकी को देखा। जीआरपी उप निरीक्षक ने चौकी बनवाए जाने की मांग की। इस मौके पर एक्सईएन पवन कुमार, एई मनोज भाटिया, स्टेशन प्रबंधक जयसिंह राजावत, आरपीएफ एएसआई रणविजय मौर्या आदि मौजूद रहे।