फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Driving in the wrong direction on a straight road... drivers are playing with their lives

Jhansi News: सीधी सड़क पर उल्टी चाल... वाहन चालक कर रहे जान से खिलवाड़

Wed, 30 Apr 2025 02:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Driving in the wrong direction on a straight road... drivers are playing with their lives

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। शहर में कई जगहों पर वाहनों की उल्टी चाल यातायात व्यवस्था का बेड़ा गर्क किए हुए हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति बस स्टैंड के लिए जाने वाले मार्ग पर तालपुरा व खुशीपुरा के बीच बनी हुई है। यहां वाहन चालक उल्टी दिशा में चलकर न केवल अपनी जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, बल्कि जाम का भी कारण बन रहे हैं। सख्ती के लिए यहां पुलिसकर्मी रहते हैं। उनकी कोई रोक-टोक न होने से वाहन सवार नियमों को रौंद रहे हैं। शहर में 50 से अधिक चौराहे हैं। जहां दिनभर हजारों वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। बस स्टैंड रोड पर तालपुरा चौराहा है, जहां दोनों ओर से वाहनों के आने-जाने से समस्या थी। इससे निजात के लिए चौराहे के कट को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया। आने-जाने वालों के लिए 500 मीटर दूर स्थित व्यवस्था की गई, लेकिन वाहन चालकों को यह रास नहीं आई। 500 मीटर चलने के बजाय उल्टी चाल चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed