फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Driver and assistant suspended for crossing signal of goods train

मालगाड़ी के सिग्नल पार करने पर चालक व सहायक निलंबित

Tue, 10 May 2022 10:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Driver and assistant suspended for crossing signal of goods train
झांसी। लाल सिग्नल पार कर मालगाड़ी के आगे बढ़ने के मामले में गाड़ी के चालक और सहायक चालक को निलंबित कर दिया गया है। रेलवे के रिसर्च डिजाइन स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) द्वारा घटना की जांच की जा रही है। इस मामले में रेल अफसरों का रुख गंभीर बना हुआ है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह बुधवार को बीना से झांसी की ओर आ रही मालगाड़ी जीरोन के पास लाल सिग्नल पार कर गई थी। गाड़ी को ओएचई बंद कर रोका गया था। इस मामले में रेल प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। गाड़ी के चालक अमित शर्मा और सहायक चालक अशोक कुमार कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा घटना की जांच की जिम्मेदारी आरडीएसओ को सौंपी गई है। टीम यहां डेरा डाले हुए है। इस मामले में आरएसडीओ के डीजीपी भी यहां आ चुके हैं। टीम इंजन व रैकों की भी जांच कर रही है। घटना का तकनीकी रूप से भी परीक्षण किया जा रहा है। रेलवे के अफसर पूरे मामले पर नजर जमाए हुए हैं।
विज्ञापन

मालगाड़ी के सिग्नल पार करने के मामले में चालक व सहायक चालक को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
- मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed