{"_id":"65ad6d8d2f159974df025257","slug":"dream-of-establishing-ram-temple-fulfilled-after-500-years-of-penance-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-248826-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 500 साल की तपस्या के बाद राम मंदिर की स्थापना का सपना पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 500 साल की तपस्या के बाद राम मंदिर की स्थापना का सपना पूरा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मुक्ताकाशी मंच पर राम उत्सव कार्यक्रम में कारसेवकों का सम्मान हुआ। भजन संध्या से मंच गूंज उठा। कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि आज पूरे देश और विश्व में रामलला के मंदिर की स्थापना को लेकर उत्सव का माहौल बना है। हर देशवासी का सपना था कि कब प्रभु श्रीराम अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजेंगे। आज 500 साल की तपस्या के बाद राम मंदिर की स्थापना का सपना पूरा हुआ है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। ऐसे में देश-विदेश में दीपावली का माहौल होगा। बीजेपी महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी थी, जो इस कार्य को पूर्ण करने के लिए संकल्पित थी। पार्टी ने अपने संकल्प और राम मंदिर के सपने को पूरा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कारसवेकों का सहयोग सभी को याद रहेगा। राम मंदिर निर्माण का कार्य सिर्फ भक्ति भाव और संकल्प शक्ति से पूरा हुआ है। कार्यक्रम में राम प्रकाश अग्रवाल, हजारी लाल श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता, पप्पू राय, रामनारायण सेन, विनोद सबला आदि कारसेवकों को शॉल उड़ाकर और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सांसद अनुराग शर्मा, मेयर बिहारी लाल आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, संत विलास शिवहरे, एमएलसी रमा निरंजन, बाबूलाल तिवारी, विधायक रश्मि आर्य, रामतीर्थ सिंघल, रविंद्र शुक्ला, सुबोध गुबरेले, हनुमंत नरवरिया, मुकेश मिश्रा, मोहन यादव, आशीष उपाध्याय, दुष्यंत चतुर्वेदी, अमित जादौन, श्रेष्ठ साहू, प्रियांशु डे, सौरभ मिश्रा, अंकुर दीक्षित, अमर सिद्ध मौजूद रहे।