फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dr. rk gurubhaks missing capture cctv

डॉ. गुरुबख्शानी सीसीटीवी कैमरे में जाते हुए तो दिखे, लौटे नहीं

Fri, 29 Jan 2021 11:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dr. rk gurubhaks missing capture cctv
डॉ. आरके गुरबख्शानी, लापता डॉक्टर।
झांसी। डॉ.आरके गुरुबख्शानी के लापता होने के मामले में पुलिस ने अपनी पड़ताल तेज कर दी है। अधिकारी हर घंटे घर पहुंचकर परिजनों से जानकारी लेते रहे। परिजन भी हर बार बेचैन नजर आए। एसओजी व सर्विलांस टीम ने कैमरे खंगाले हैं। एक कैमरे में वह जाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक वह भ्रष्टाचार निवारण संगठन कार्यालय के बगल वाले रास्ते से होते हुए पैदल हाईवे तक टहलने जाते हैं। यहां एक डेयरी से दूध खरीदकर वापस घर लौटते हैं। पुलिस ने रास्ते में आसपास घराें में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं, यहां एक कैमरे में वह जाते हुए नजर आए हैं, लेकिन लौटते हुए किसी भी कैमरे में नहीं दिखे। पुलिस ने हाईवे से लगे कई गांवों में पहुंचकर तलाश की, लेकिन यहां भी पुलिस टीम को निराशा ही मिली। देर रात पुलिस हाईवे पर चेकिंग करती रही।
विज्ञापन

कोहरे के चलते खोजने में हुई परेशानी
जिस समय वह सुबह टहलने निकले थे, उस समय इलाके में घना कोहरा था। जाते समय एक मकान के बाहर लगे कैमरे में तो नजर आए हैं, लेकिन कोहरे के चलते अन्य कैमरे में नजर नहीं आ सके। इसके चलते पुलिस को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी भी पहुंचे पुलिस के पास
लापता चिकित्सक आरके गुरुबख्शानी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की महानगर अध्यक्ष शालिनी गुरबख्शानी के जेठ व व्यापारी नेता अशोक गुरबख्शानी के बड़े भाई हैं। खबर मिलते ही व्यापारियों ने भी थाने पहुंचकर पुलिस के सामने मामला रखा। व्यापारियों ने जल्द सुराग लगाने की मांग की है।

आईएमए के पदाधिकारियों व चिकित्सकों से इस प्रकरण में चर्चा की गई है। शनिवार सभी पदाधिकारी मुलाकात कर जल्द डॉ.गुरुबख्शानी को बरामद करने की मांग करेंगे।
डॉ. प्रदीप पांडेय, आईएमए - अध्यक्ष
इस घटना की जब से जानकारी मिली है, तब से सभी चिकित्सक चिंतित हैं। आईएमए परिजनों के साथ संपर्क में हैं। शनिवार को एसएसपी से मिलेंगे।
डॉ.अनु निगम, आईएमए - सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed