फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Double number of students will get admission in the library from next month

Jhansi News: पुस्तकालय में अगले माह से दोगुनी संख्या में मिलेगा छात्रों को प्रवेश

Fri, 19 Jul 2024 06:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Double number of students will get admission in the library from next month
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। राजकीय जिला पुस्तकालय में अगस्त से दोगुनी संख्या में छात्रों को प्रवेश दिए जाएंगे। इसके लिए पुस्तकालय में दो शिफ्ट संचालित की जाएंगी। इसके अलावा, अब प्रवेश तीन महीने के लिए होंगे। छात्रों की लगातार बढ़ रही संख्या के चलते पुस्तकालय में यह नई व्यवस्थाएं बनाई गई हैं।
राजकीय जिला पुस्तकालय का हाल ही में स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत नवनिर्माण किया गया है। पुस्तकालय के दो मंजिला भवन को वातानुकूलित बनाया गया है। पुस्तकालय के शांत वातावरण में एक साथ 100 लोग बैठकर अध्ययन कर सकते हैं। इसके लिए मासिक शुल्क महज 100 रुपये लिया जाता है। पिछले कुछ समय से पुस्तकालय में प्रवेश को लेकर मारामारी की स्थिति बनी रहती है। इससे निपटने के लिए अब यहां नई व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। पुस्तकालय में 100 छात्रों को प्रवेश दिया जाता था और प्रवेश के बाद उन्हें सुबह 10 से शाम पांच बजे तक यहां पढ़ने का मौका मिलता था लेकिन अब इसका दो शिफ्टों सुबह 10 से एक और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक संचालन किया जाएगा। दोनों शिफ्टों में 100-100 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। अब तक एक माह के लिए ही प्रवेश दिया जाता था, परंतु अब प्रवेश तीन माह के लिए मिलेगा। प्रवेश पहले और पहले पाओ की तर्ज पर नहीं होगा, बल्कि लॉटरी सिस्टम से छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए 22 से 26 जुलाई तक आवेदन लिए जाएंगे। 29 जुलाई को जीआईसी में लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें चयनित होने वाले 200 छात्रों को लाइब्रेरी में तीन माह के लिए प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
चार हजार से अधिक हैं पुस्तकें
राजकीय जिला पुस्तकालय का संचालन सन् 1959 से किया जा रहा है। इसमें चार हजार से अधिक किताबें हैं। इसके अलावा, 90 दुर्लभ पांडुलिपियों का संग्रह भी है। बढ़ती मांग के चलते अब कंपटीशन की पुस्तकों की संख्या बढ़ा दी गई है। वर्तमान में पुस्तकालय के तीन हजार नियमित सदस्य हैं। एक हजार रुपये शुल्क अदाकर पुस्तकालय की सदस्यता ली जा सकती है। एक साल में सदस्यता का नवीनीकरण करना होता है, जिसका शुल्क 200 रुपये अदा करना होता है।


फोटो----
अगस्त से दोगुनी संख्या में छात्र पुस्तकालय का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए पुस्तकालय दो शिफ्टों में संचालित किया जाएगा। प्रवेश भी अब लॉटरी पद्धति से दिया जाएगा। - देवेंद्र सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed