{"_id":"620ffebf7cde38497426c4c9","slug":"double-engine-government-betrayed-the-people-of-bundelkhand-owaisi-jhansi-news-jhs2152578196","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल इंजन की सरकार ने बुंदेलखंड के लोगों को दिया धोखा : ओवैसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल इंजन की सरकार ने बुंदेलखंड के लोगों को दिया धोखा : ओवैसी
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को क्राफ्ट मेला मैदान में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी व जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी को मुस्लिमों की चिंता है तो हिजाब पर पाबंदी क्यों लगाई जा रही है। भाजपा ने बुंदेलखंड के लोगों को धोखा दिया है, जिसके चलते यहां पर न तो पानी की व्यवस्था है और न ही किसानों की समस्या का निराकरण हुआ है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की बदहाली को देखते हुए भागीदारी परिवर्तन मोर्चा का गठन किया गया है। बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश का सबसे पिछड़ा इलाका है। यह क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी पिछड़ा हुआ है। बुंदेलखंड का युवा बेरोजगार है। डबल इंजन की सरकार ने बुंदेलखंड की जनता को धोखा देकर पीठ में खंजर घोंपा हैै। झूठ की बुनियाद पर बुंदेलखंड की जनता के वोटों को हासिल किया था, लेकिन जनता इनके झूठ को समझ चुकी है। इस चुनाव में जनता इनको मुंह तोड़ जवाब देगी। यह लड़ाई हिस्सेदारी की लड़ाई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने हर भाषण में कह रहे हैं कि हमने तीन तलाक के कानून को पास किया है, जिससे मुस्लिम महिलाओं ने उन्हें वोट दिया है। जबकि तीन तलाक मुस्लिम महिलाओं के विरोध में है। देश के प्रधानमंत्री को बताना चाहते हैं कि मुस्लिम महिलाओं ने अगर आपको वोट दिया है तो कर्नाटक में मुस्लिम बच्चियों को हिजाब में रहने से क्यों रोका जा रहा है। कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में हिजाब के खिलाफ कानून बनाया जा रहा है। अगर महिलाओं की रक्षा ही करना है तो देश में तकरीबन 34 लाख महिलाएं अपने पतियों से दूरी बनाए हुए हैं। उनके हक के लिए अहम कदम उठाएं जिससे उनके घर बस जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल किया कि बाबा कहते हैं कि प्रदेश से माफियाओं का सफाया किया गया, तो मुझ पर हमला करने वाले कौन थे और उनके घरों पर बुलडोजर अभी तक क्यों नहीं चलाया गया है। इस दौरान उन्होंने झांसी, गरौठा, मऊरानीपुर और बबीना में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। वहीं बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस सरकार में अल्पसंख्यक, पिछड़ा और गरीबों के हक का हनन हो रहा है। सरकार में भागीदारी होते ही किसानों को मुफ्त बिजली, गरीबों को निशुल्क इलाज की व्यवस्था की जाएगी।