फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   doctor missing going for morning walk relatives suspects of kidnapping police on investigation

झांसी: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 29 Jan 2021 07:23 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 29 Jan 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
doctor missing going for morning walk relatives suspects of kidnapping police on investigation
डॉक्टर गुरुबख्शानी - फोटो : फाइल फोटो
झांसी के संगम विहार कॉलोनी में रहने वाले डॉक्टर गुरुबख्शानी लापता हो गए। वे रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। काफी देर तक घर न लौटने पर उनकी तलाश की गई। पता न चलने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

डॉक्टर गुरुबख्शानी आर्य का कन्या इंटर कॉलेज के पास निजी क्लीनिक खोले हैं। शुक्रवार की सुबह रोज की तरह वे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। सुबह 10 बजे तक घर न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन स्विच ऑफ आने पर घरवाले घबरा गए। काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे पत्नी जयश्री ने अपहरण की आशंका जताते हुए सीपरी थाने में तहरीर दी है। खबर मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। एसओजी व सर्वलांस टीम तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed