फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Doctor is fine, OPD will start in medical college from today

डॉक्टर हुए ठीक, मेडिकल कॉलेज में आज से शुरू हो जाएगी ओपीडी

Thu, 27 Jan 2022 11:31 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Doctor is fine, OPD will start in medical college from today
झांसी। कोरोना संक्रमित हो चुके कई जूनियर और सीनियर डॉक्टरों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शुक्रवार से ओपीडी शुरू करने का फैसला लिया है। सभी विभागाध्यक्षों ने भी कॉलेज प्रशासन से ओपीडी खोलने को लेकर सहमति दे दी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों पर कोरोना का हमला तेज हो गया था। गायनी, मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक, सर्जरी, ईएनटी, पीडियाट्रिक, रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया आदि विभागों में कार्यरत 25 से 80 फीसदी तक जूनियर रेजिडेंट संक्रमित हो गए थे। इसके अलावा कई सीनियर रेजिडेंट भी पॉजिटिव हुए थे। ऐसे में कोरोना महामारी का प्रसार रोकने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सोमवार से ओपीडी बंद कर दी थी। अब ज्यादातर जूनियर, सीनियर रेजिडेंट की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ जाने और नए डॉक्टरों के संक्रमित न होने पर कॉलेज प्रशासन ने शुक्रवार से ओपीडी का संचालन शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर पूरा अपडेट लिया। प्राचार्य ने बताया कि सभी की सहमति पर ही ओपीडी शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन

मरीजों को हो रही थी दिक्कत
ओपीडी बंद होने से मरीजों को काफी दिक्कत हो रही थी। कई मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था तो जिनका इलाज पहले से चल रहा था वो आगे के लिए डॉक्टरों से परामर्श नहीं ले पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed