{"_id":"6aff5fc73e4fa189ba0a4a86","slug":"diamond-cutting-units-will-be-set-up-in-mauranipur-jhansi-news-c-168-1-mrn1003-104357-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मऊरानीपुर में स्थापित होंगी हीरा तराशने की इकाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मऊरानीपुर में स्थापित होंगी हीरा तराशने की इकाइयां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति देने के प्रयास तेज हो गए हैं। गुजरात के सूरत की तर्ज पर अब मऊरानीपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में हीरा तराशने की इकाइयां स्थापित करने की तैयारी है। जिला पंचायत गेस्ट हाउस में आयोजित एक बैठक में इस योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सूरत डायमंड एसोसिएशन के अध्यक्ष नानू भाई बानानी और प्रमुख हीरा कारोबारी गिरीश पटेल सहित गुजरात के अन्य व्यापारी शामिल हुए। इस दौरान मऊरानीपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में हीरा उद्योग स्थापित करने की संभावनाओं पर मंथन हुआ। तय किया गया कि इसके लिए जल्द ही एक सर्वे कराया जाएगा। शुरुआती आकलन के अनुसार, एक हीरा इकाई स्थापित करने में करीब सवा करोड़ रुपये की लागत आएगी। भाजपा के झांसी ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल इस महत्वाकांक्षी योजना को साकार करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। वे लगातार गुजरात के हीरा कारोबारियों के संपर्क में हैं। इस बैठक को इसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
बैठक में विष्णु राय, करण सिंह यादव, साकेत बिहारी शर्मा, आयुष श्रीवास, शुभम गुप्ता, मोहन पुरवार, बीके पटेल, डॉ. आरएन. राय, मुकेश पटेल, चंचल कनथारिया, अखिलेश सेठ, अखिलेश राय, रामनरेश पटेल, आशु भारद्वाज, संदीप पटसारिया, कपिल पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
0000
रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
यह योजना मूर्त रूप लेती है तो मऊरानीपुर के ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। स्थानीय स्तर पर काम मिलने से रोजी-रोटी के लिए होने वाला पलायन रुकेगा। इससे परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। मऊरानीपुर को बुंदेलखंड के एक नए औद्योगिक केंद्र के रूप में पहचान मिलेगी।