फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   do shatir badmash samet sharafa karobari giraftaar

झांसी: दो शातिर बदमाश समेत सराफा कारोबारी गिरफ्तार, माल बरामद, तीनों को भेजा जेल

Mon, 01 Feb 2021 02:20 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
do shatir badmash samet sharafa karobari giraftaar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली व सीपरी बाजार पुलिस ने रविवार को चोरी करने वाले एक गैंग के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चोरी का माल खरीदने वाले एक सराफा कारोबारी को पुलिस ने पकड़ा। कारोबारी के पास से पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद किया है। बदमाशों की निशानदेही पर चोरी की बाइकें भी बरामद की गईं। पुलिस ने तीनों पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


रविवार को कोतवाली व सीपरी बाजार पुलिस ने रक्सा तिराहा पर बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका। पूछताछ करने पर उक्त बाइक चोरी की होने की जानकारी मिली। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने लाई। पकड़े गए दतिया के कोतवाली स्थित दातरे की नरिया निवासी इमरान उर्फ इम्मू व राजस्थान के जिला टाक निवासी राहुल गौतम ने बताया कि वह गैंग बनाकर चोरी करते हैं। झांसी में दो मकानों में चोरी करने के साथ कई बाइकें भी चुरा चुके हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में बताया कि थाना कोतवाली के मढिया मोहल्ला निवासी सराफा कारोबारी सुरेश सोनी को चोरी के जेवरात बेचते थे। पुलिस ने कारोबारी के घर पहुंचकर दबिश देकर जंजीर, हार, चार चूड़ियां व अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने उसेे भी गिरफ्तार किया है। बदमाशों की निशानदेही पर पांच बाइकें भी बरामद कीं। यह बाइकें ग्वालियर, दतिया व झांसी से चोरी की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को पूछताछ में कई जानकारियां भी मिली हैं। गैंग में शामिल आरोपी सद्दाम व लालजीत ग्वालियर में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। टीम में सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह, ग्वालियर रोड चौकी प्रभारी देवेश कुमार सिंह, बड़ागांव गेट चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह, एसआई अजय भदौरिया, शीलेंद्र भदौरिया व सदानंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed