फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   DNA samples of mother and son sent for testing; lover had murdered them with an axe.

Jhansi News: परीक्षण के लिए भेजे गए मां-बेटे के डीएनए नमूने, प्रेमी ने कुल्हाड़ी से मारकर की थी हत्या

Sat, 11 Apr 2026 02:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
DNA samples of mother and son sent for testing; lover had murdered them with an axe.
झांसी। लहचूरा के बरौटा गांव में दिल दहलाने वाले मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड की छानबीन में आगे भी पुलिस जुटी है। पुलिस ने मां-बेटे के डीएनए नमूने लेकर उसे परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है। यहां उन दोनों के नमूनों की जांच कराई जाएगी। वहीं, पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने विवाहिता के स्वैब की स्लाइड भी बनाई है।
विज्ञापन

बरौटा गांव निवासी चतुर्भुज पटेल (40) उर्फ राजीव ने तीन अप्रैल की रात अपनी लिवइन पार्टनर नीलू एवं उसके तीन साल के बेटे कृष्णा की कुल्हाड़ी से मारकर नृशंस हत्या कर दी थी। बेहद शातिर चतुर्भुज ने पुलिस से बचने के लिए नीलू की पहचान मिटाने की कोशिश की। हत्यारोपी ने पत्थर से उसका चेहरा बुरी तरह से कुचलकर बिगाड़ दिया था। बेटे कृष्णा के शव को भूसे के ढेर में दबा दिया था। उसके बाद आग लगाकर सारे सुबूत भी खत्म करने की कोशिश की। <
विज्ञापन

पुलिस को छानबीन में मालूम चला कि चतुर्भुज करीब छह माह से नीलू के साथ था। चतुर्भुज उसे पैसे देता था लेकिन, नीलू उसे पास नहीं आने देती थी। इस वजह से दोनों में विवाद होता था। पुलिस का कहना है कि इसी नाराजगी में उसने नीलू की हत्या की। चतुर्भुज ने हत्या के बाद शव को कमरे में भी छिपाए रखा। थाना प्रभारी सरिता मिश्रा का कहना है कि शिनाख्त कराने के लिए मां-बेटे के नमूने लिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed