फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   DM house peace

डीएम आवास में शांति, क्षेत्र में होती रही चर्चा

Tue, 03 Nov 2020 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
DM house peace
ललितपुर। डीएम की पत्नी राजकुमारी द्वारा उन पर और उनकी मां पर मारपीट और उत्पीड़न के आरोपों के बाद सोमवार को डीएम आवास में स्थिति शांतिपूर्ण रही। हालांकि मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा होती रहीं। लोग जानना चाहते थे कि एक महत्वपूर्ण पद पर तैनात अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाने वाली महिला अब किस स्थिति में है। उधर, जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने कहा कि उनकी पत्नी की तबीयत में सुधार है। वे अब बेहतर महसूस कर रही हैं। पारिवारिक विवाद था जो अब सुलझ गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आवास में डीएम की पत्नी के उत्पीड़न की बात उनकी ही जुबानी वायरल होने के बाद कलक्ट्रेट समेत हर दफ्तर व क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर चर्चा होती रही। सरकारी ऑफिसों में लोग दबी जुबान में इस मुद्दे पर बात करते रहे। शहर की महिलाओं के बीच भी यह बातचीत का मुद्दा रहा। दरअसल, वायरल हुआ वीडियो सोमवार दोपहर तक बड़ी संख्या में लोगों के फेसबुक और व्हाट्सएप एकाउंट तक पहुंच गया था। लोग अपने-अपने नजरिए से इस पर चर्चा, कमेंट और इसे फॉरवर्ड कर रहे थे। इस संबंध में अमर उजाला ने जब डीएम से बात की तो उन्होंने कहा कि पत्नी की तबीयत खराब होने और पारिवारिक विवाद की वजह से ऐसा हुआ। विवाद सुलझ गया है और पत्नी की तबीयत में भी सुधार है। बहुत जल्द वो पूरी तरह स्वस्थ होंगी।
विज्ञापन

वीडियो बनाने और वायरल करने वाले की होगी जांच: डीएम
जिलाधिकारी की पत्नी ने जो आरोप उनपर और उनकी मां पर लगाए हैं उसका वीडियो वायरल होने के संबंध में डीएम गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि वे जांच कराएंगे कि यह वीडियो किसने बनाया और किसने वायरल किया। इसके बाद नियमानुसार दोषी पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो क्या पत्नी की भूमिका की जांच कराएंगे
वीडियो बनाने और वायरल करने वाले के प्रति डीएम के सख्त रुख पर भी चर्चा हो रही हैं। लोग कह रहे हैं कि जिलाधिकारी की पत्नी को कोई दबाव में लेकर तो वीडियो बनवा नहीं सकता। वीडियो में उनकी पत्नी खुद आरोप लगा रही हैं और मदद की गुहार लगा रही हैं। किसी न किसी स्तर पर वीडियो बनवाने में उनकी इच्छा और सहमति है। ऐसे में क्या डीएम पत्नी के ही कृत्य की जांच कराएंगे।

जिस पर आरोप वही कराएगा जांच
वीडियो वायरल मामले को लेकर यह भी चर्चा है कि अगर जिलाधिकारी जांच कराएंगे तो वो कितनी न्यायसंगत होगी। डीएम की पत्नी ने उन्हें और उनकी मां को कठघरे में खड़ा किया है। ऐसे में डीएम द्वारा कराई गई जांच कितनी न्यायसंगत होगी। क्या इस तरह की जांच में सही बात सामने आ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed