फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   District Panchayat officers filed reply in the Forest Department

Jhansi News: जिला पंचायत के अफसरों ने वन विभाग में दाखिल किया जवाब

Sun, 21 Apr 2024 04:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat officers filed reply in the Forest Department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। महानगर के ग्राम सैंयर में वन विभाग की जमीन पर सड़क का निर्माण करने पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया था। इसके साथ ही जिला पंचायत के अफसरों को नोटिस जारी किया था। शनिवार को जिला पंचायत के अफसरों ने जवाब दाखिल किया है।

वन विभाग की अनुमति लिए बगैर ही जिला पंचायत ने ग्राम सैंयर में मुख्य मार्ग से मंदिर तक तीन मीटर चौड़ी और सात सौ मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया है। जनकारी मिलते ही वन विभाग के अफसरों ने ठेकेदार, कार्यदायी संस्था के साथ ही जिला पंचायत के कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इसके साथ ही जिला पंचायत के अफसरों को नोटिस जारी किया था। नोटिस मिलते ही जिला पंचायत के अफसरों ने क्षेत्रीय रेंज कार्यालय में उपस्थित होते हुए जवाब दाखिल कर दिया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी आरएन यादव ने बताया कि जिला पंचायत के अफसरों ने सफाई देते हुए जानकारी नहीं होने पर सड़क का निर्माण कराए जाने का हवाला दिया है। इसके साथ ही वन विभाग के अफसरों को पत्र लिखकर अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed