फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   District haj yatiri go saudi in 29 July

झांसी: जिले के हज यात्री 29 को भरेंगे उड़ान, करीब 14,700 लोगों की जाने की संभावना

Mon, 08 Jul 2019 07:20 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 08 Jul 2019 07:20 AM IST
विज्ञापन
District haj yatiri go saudi in 29 July
हज यात्रा - फोटो : Social Media

इस बार जिले से सभी हज यात्री एक साथ 29 जुलाई को जद्दा के लिए उड़ान भरेंगे। वहां से बस से सीधे मक्के जाएंगे। वहां पर खाने काबा का दीदार करेंगे। हज कमेटी की तरफ से सभी हज यात्रियों को 27 जुलाई को लखनऊ स्थित हज हाउस में बुलाया गया है। वहां पर एक हज यात्री के साथ एक व्यक्ति के ठहरने की भी व्यवस्था की गई है। वहां पर हज यात्रियों को पासपोर्ट, खर्च के लिए रियाल व अन्य जरूरी कागजात दिए जाएंगे। इस बार अगर किसी हज यात्री की उड़ान छूट जाती है तो उसे 25 हजार रुपये और देने होंगे।

विज्ञापन


लखनऊ से जद्दा के लिए पहली उड़ान 21 जुलाई को रवाना होगी। यह सिलसिला 5 अगस्त तक जारी रहेगा। 49 उड़ानों से करीब 14,700 आजमीनों को हज पर भेजा जाएगा। इस बार हज यात्रा प्रदेश भर से लगभग चौंतीस हजार हज यात्री जा रहे हैं जिसके तहत जिले के 260 लोग लखनऊ स्थित हवाई अड्डे से अल्लाह के दर का दीदार करेंगे। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के जायरीन दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी अरब के लिए उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन


इस बार लखनऊ हज कमेटी ने जिले दर जिलेवार हज यात्रियों को एक साथ भेजने की व्यवस्था की है। ताकि सभी लोग वहां पर एक साथ रहें। उनको वहां पर किसी तरह की दिक्कत न हो। इस व्यवस्था से जिले के सभी हज यात्री एक साथ हज के लिए रवाना होंगे। जिला हज कमेटी के सदस्य मुफ्ती साबिर कासमी ने बताया कि इस बार जिले के सभी हज यात्री एक साथ ही हज के लिए रवाना होंगे। यह व्यवस्था पहली बार लागू होने से हज पर जाने वाले हज यात्रियों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed