फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dispute in intercity express

सीट पर बैठने को लेकर विवाद, इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों में चले लात घूंसे

Thu, 20 Feb 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
dispute in intercity express
dispute in intercity express
झांसी। खजुराहो उदयपुर इंटरसिटी में सीट पर बैठने को लेकर दो यात्रियों के बीच विवाद हो गया। उनके बीच चलती ट्रेन में जमकर लात घूसे चले। जीआरपी ने दोनों पक्षों को झांसी में उतार लिया। बाद में उनके बीच समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को ग्वालियर क्षेत्र के आरामील स्टैंड एरिया निवासी रामचरण बुधवार को मां रामकली, बहन राजकुमारी, हेमलता व दो पुत्रों के साथ मऊरानीपुर से ग्वालियर के लिए खजुराहो उदयपुर इंटरसिटी के जनरल कोच में सफर कर रहे थे। वे मऊरानीपुर से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। उनके पास ही खजुराहो में रहने वाले रमजान अली अपने पिता के साथ दिल्ली के लिए सफर कर रहे थे। कोच में भीड़ अधिक थी। चलती ट्रेन में उनके बीच सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। थोड़ी ही देर में उनके बीच लात घूंसे चलने लगे। अन्य यात्रियों नेे मुश्किल से उनके बीच बीचबचाव किया। एक यात्री ने घटना की जानकारी जीआरपी कंट्रोल को दी। ट्रेन के झांसी आने पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई और दोनों यात्रियों को थाने ले आई। थाने में दोनों पक्षों में समझौता होने पर उनको जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed