फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dispute between two groups over the felling of acacia trees.

Jhansi News: बबूल के पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद

Tue, 21 Jul 2026 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two groups over the felling of acacia trees.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके के केशवपुर में खेत की मेढ़ पर लगे बबूल के पेड़ को जेसीबी से हटवाने के मामले में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
केशवपुर गांव में रहने वाले दिलीप बसेड़िया वर्तमान में अयोध्यापुरी कालोनी में रहते हैं। पुलिस से शिकायत करते हुए दिलीप ने बताया कि 16 जुलाई को वह अपनी जमीन को समतल कराने के लिए जेसीबी मशीन लेकर गया था। बीच रास्ते में बबूल का छोटा पेड़ खड़ा होने पर आने-जाने में हो रही दिक्कत थी, इस पर उसे रास्ते से हटवाकर किनारे रखवा दिया गया। इस बात को लेकर गांव के शिवकुमार मिश्रा और उसके बेटे अंकित व अश्वनी के साथ मनु मिश्रा ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक दिन पूर्व शिवकुमार ने भी दिलीप व उसके साथियों के विरुद्ध जबरन खेत की मेढ़ पर लगे बबूल के पेड़ को काटकर ले जाने की शिकायत की पुलिस से की थी। पुलिस ने शिवकुमार की शिकायत पर भी मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे ने बताया कि दोनों पक्षों में बबूल के पेड़ को लेकर विवाद है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed