फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dirty water comes for 45 minutes, after which the supply stops

Jhansi News: 45 मिनट तक आता मटमैला पानी, इसके बाद बंद हो जाती सप्लाई

Sat, 15 Feb 2025 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dirty water comes for 45 minutes, after which the supply stops

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। शहर क्षेत्र में मटमैला पानी आने से लोग परेशान है। सप्लाई आने के 30 से 45 मिनट तक गंदा पानी नलों में आ रहा है। इसके बाद ही साफ पानी आता है पर तब तक सप्लाई बंद हो जाती है। बीते 10 दिनों से लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि लोगों को पीने के पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है।



शहर क्षेत्र के गंदीगर टपरा व हींगन कटरा में बीते 10 दिन से गंदा पानी नलों में आ रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुबह आठ बजे के आसपास एक घंटे के लिए नलों में पानी आता है। इसमें से 30 से 45 मिनट तक गंदा पानी नलों में आता रहा है। तीन दिन पहले कुछ लोग रानी लक्ष्मीबाई पार्क स्थित पानी की टंकी पर समस्या के समाधान के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


वहां शिकायत करने पर बताया गया कि वहां से पानी सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं है। अब लीकेज कहां है, इसकी जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता प्रदीप जादौन ने बताया कि इस प्रकार की कोई शिकायत उनके पास तक नहीं आई है। जानकारी कर लीकेज तलाशा जाएगा। यदि लीकेज मिलता है तो समस्या को तत्काल दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




0000000000



इन्होंने कहा



सबसे ज्यादा संकट पीने के पानी के लिए है। रोजाना मटमैला पानी आने के कारण पीने का पानी नहीं मिल रहा है। पास लगे हैंडपंप से पीने के पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। - अतुल किलपन, व्यापारी




0000

10 दिन से इस समस्या से जूझ रहे हैं। एक बार पानी की सप्लाई मिलने के बाद अगले दिन ही सप्लाई आती है। इससे परेशान हो चुके हैं। - विदित अग्रवाल, व्यापारी

0000



गंदे पानी के कारण बच्चे सुबह नहाकर स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। स्कूल से लौटने के बाद हैंडपंप से पानी भरने के बाद ही बच्चे नहा पाते हैं। - मीनू गंधी, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed