फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dirty water accumulating in front of houses.

Jhansi News: घरों के सामने जमा हो रहा गंदा पानी

Tue, 23 Jun 2026 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Dirty water accumulating in front of houses.
खिलारा। ग्राम धायपुरा के एक मोहल्ले में एक ओर नाली का निर्माण न होने और दूसरी ओर बनी नाली की नियमित सफाई न होने से गंदा पानी लोगों के घरों के सामने जमा हो रहा है। इस कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

ग्राम धायपुरा निवासी रामदास यादव ने बताया कि उनके घर के सामने कुछ समय पहले सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन सड़क निर्माण के बाद जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। मोहल्ले की दूसरी ओर नाली का निर्माण न होने से क्षेत्र का गंदा पानी उनके घर के सामने एकत्र हो रहा है। हालात यह हैं कि आगे बनी नाली अक्सर चोक रहने से पानी की निकासी नहीं हो रही है एवं घर के बाहर जलभराव रहता है। ग्रामीणों ने कहा कि गंदे पानी के जमाव से दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों का घरों के बाहर बैठना मुश्किल हो गया है। मच्छरों की संख्या बढ़ने से संक्रामक बीमारियों की आशंका रहती है। रामदास यादव ने बताया कि समस्या के समाधान को कई बार प्रधान व जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिम्मेदार अधिकारियों ने केवल आश्वासन दिए हैं, लेकिन समस्या जस की तस है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मुहल्ले में शीघ्र नाली बने व चोक नालियों की रोज सफाई हो, ताकि जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। ग्रामीणों ने कहा कि समस्या का जल्द समाधान न हुआ तो वह उच्चाधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed