फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dipresion came people hanging sucide

कर्ज से परेशान होकर डिप्रेशन में आए युवक ने लगाई फांसी

Wed, 10 Feb 2021 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Dipresion came people hanging sucide
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र निवासी एक युवक ने कर्ज होने से परेशान होकर डिप्रेशन में आकर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर इलाके के हंसारी टपरियन निवासी रवि अहिरवार (36) वेल्डिंग की दुकान में काम करता था। तीन भाइयों में रवि सबसे बड़ा था। लेकिन उसकी शादी नहीं हुई थी। परिजनों का कहना था कि इसी वजह से वह नशे का बेहद आदी हो गया था। काफी पैसा भी उसने उधार लिया हुआ था। मंगलवार दोपहर रोजाना की तरह घर खाने खाने आया था। इसी दौरान घर के कमरे की छत पर लगे लोहे के हुक में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद जब परिजन घर लौटे तब अंदर से दरवाजा बंद था। खिड़की से देखने पर रवि फंदे से लटका दिखाई पड़ा। किसी तरह दरवाजा खोलकर उसे फंदे से उतारा गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है रवि ने काफी कर्ज ले रखा था। दोनों भाइयों की शादी हो चुकी थी, जबकि उसकी नहीं हुई। इस वजह से रवि काफी समय से तनाव में चल रहा था। प्रेमनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed