फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Difficult to stay due to the smell of rotting water in the canal

Jhansi News: नहर में सड़ रहे पानी की दुर्गंध से ठहरना मुश्किल

Tue, 24 Sep 2024 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Difficult to stay due to the smell of rotting water in the canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका के वार्ड नंबर 19 आजादपुरा द्वितीय की प्रमुख समस्या खस्ताहाल सड़क और नाले में तब्दील नहर है। इस नहर का सड़ रहा कूड़ा दुर्गंध दे रहा है, इसमें पनप रहे मच्छरों के कारण आसपास के लोग परेशान हैं। दवा का छिड़काव नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

आजादपुरा द्वितीय की मुख्य सड़क तुवन मंदिर चौराहा से भरतपुरा हाउस होकर जाने वाली डामर गिट्टी की सड़क बनने के दो माह बाद ही उखड़ने लगी थी। अब पूरी तरह जर्जर हो गई है। कुछ जगह पर सड़क कटने के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार बस्ती के बीच से निकली नहर खुली होने के कारण अक्सर जानवर और अनियंत्रित वाहन नहर में गिर जाते हैं। सभासद प्रतिनिधि अमित नायक ने बताया कि वार्ड की गलियों में लगी स्ट्रीट लाइट से रात में रोशनी रहती है, जिससे लोगों को दिक्कत कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed