फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Diesel less then stop officer van

डीजल में कटौती हुई, तो खड़ी हो गईं अधिकारियों की गाड़ियां

Tue, 02 Jun 2020 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Diesel less then stop officer van
झांसी। नगर निगम में मंगलवार को अधिकारियों की गाड़ियों के ड्राइवरों ने हड़ताल कर दी। डीजल में कटौती होने के चलते ड्राइवरों ने वाहन चलाने से हाथ खड़े कर दिए। इसके चलते अफसर अपने निजी वाहनों से और पैदल चलकर दफ्तर पहुंचे। इसे लेकर नगर निगम में दोपहर बाद तक गहमागहमी रही। शाम को अधिकारियों ने वार्ता पर मामले को सुलझाया।
विज्ञापन

नगर निगम में अधिकारियों के आने जाने के लिए करीब 12 गाड़ियां लगी हुई हैं। सभी गाड़ियां एक ठेकेदार के जरिए सेवा में ली गई हैं। बताया जाता है कि अब तक गाड़ियों के संचालन पर हर महीने करीब 300 लीटर डीजल दिया जाता था। कोरोना संक्रमण के बाद खर्च में कटौती करने के मद्देनजर गाड़ियों का डीजल 75 लीटर कर दिया गया। इसे लेकर ड्राइवरों ने हड़ताल कर दी। ड्राइवर गाड़ियों को लेने ही नहीं पहुंचे। दफ्तर के समय तक जब गाड़ियां नहीं पहुंची, तो नगर निगम अफसरों के फोन आने लगे। इसके बाद अधिकारी अपने वाहनों से और पैदल चलकर दफ्तर पहुंचे। दोपहर में ड्राइवरों ने काफी देर तक नगर निगम परिसर में हंगामा किया। इसे लेकर अफसरों ने शाम को ठेकेदार को बुलाकर बात की और मामले को सुलझाया। डीजल में बढ़ोतरी करने की बात पर ड्राइवर माने। इसके बाद शाम को गाड़ियां अफसरों की सेवा में पहुंचीं। मामले को लेकर नगर निगम में चर्चा का आलम रहा।
विज्ञापन

गृहकर जमा करने को लगी लाइनें
झांसी। नगर निगम में मंगलवार से गृहकर जमा करने के लिए कैश काउंटर खोल दिया गया। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गृहकर जमा किया। पहले दिन करीब 30 लोगों ने गृहकर जमा किया। साथ ही कई लोग गृहकर की स्थिति जानने के लिए पहुंचे। बता दें कि लॉकडाउन के चलते नगर निगम में गृहकर कैश काउंटर बंद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed