{"_id":"66a2ee95500b6f0dfe063ce8","slug":"dhasan-river-is-in-spate-220-lakh-cusecs-of-water-released-from-two-dams-jhansi-news-c-11-jhs1002-358634-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: उफना रही धसान नदी, दो बांधों से छोड़ा गया 2.20 लाख क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: उफना रही धसान नदी, दो बांधों से छोड़ा गया 2.20 लाख क्यूसेक पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश ने यहां के बांधों का जलस्तर बढ़ा दिया है। उफना रही धसान नदी से आए पानी के चलते बुधवार रात झांसी के लहचूरा और पहाड़ी बांध का जलस्तर बढ़ गया। बृहस्पतिवार को इन दोनाें बांधों से दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया।
ललितपुर में हुई रिकॉर्ड बारिश ने झांसी मंडल के बांधों को लबालब कर दिया है। हालांकि, झांसी के दो बांधों को छोड़कर अन्य का जलस्तर सामान्य है। वहीं, धसान नदी से जुड़े लहचूरा और पहाड़ी बांध का जलस्तर क्षमता से अधिक बढ़ गया है। बृहस्पतिवार दोपहर 1.45 बजे सिंचाई विभाग ने लहचूरा बांध के 17 गेट खोल दिए, इससे कुल 1.02 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पहाड़ी बांध से शाम 4.52 बजे तक 1.18 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस बांध के 14 गेट खोले गए हैं। अधिशासी अभियंता माताटीला पंकज सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को धसान नदी से पहाड़ी और लहचूरा बांध का जल स्तर बढ़ा है। बांधों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित हैं, चौबीस घंटे बांधों के जलस्तर की निगरानी की जा रही है।