{"_id":"60ba83068ebc3e6d4827a513","slug":"dhai-lakh-chori-kiye-jhansi-news-jhs196370692","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की गाड़ी से मिनटों में उड़ाए ढाई लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी की गाड़ी से मिनटों में उड़ाए ढाई लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शुक्रवार की दोपहर भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने खड़ी व्यापारी की बाइक की डिक्की में से एक बदमाश ने ढाई लाख रुपये उड़ा दिए। सरेआम चंद मिनटों में घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से निकल गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।
इतवारी गंज निवासी व्यापारी वसीम चौहान शुक्रवार की दोपहर ध्यानचंद स्टेडियम के सामने एसबीआई की मुख्य शाखा में गए हुए थे। बैंक में उन्हें चेक जमा करनी थी। उन्होंने अपनी बाइक बैंक के बाहर पार्किंग में खड़ी थी। अपना काम निपटाकर जब वे बाहर आए तो उन्हें गाड़ी की डिक्की का लॉक खुला मिला। शक होने पर उन्होंने डिक्की खोली तो उनके होश उड़ गए। डिक्की के अंदर रखे ढाई लाख रुपये की नकदी गायब थी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें सामने आया कि व्यापारी के गाड़ी खड़ी करने के बाद बैंक की ओर बढ़ते ही सड़क के दूसरी ओर खड़ा एक 21-22 साल का युवक उनकी गाड़ी की ओर आया था। व्यापारी के बैंक में दाखिल होते ही युवक ने डिक्की का ताला तोड़कर उसमें रखी रकम उड़ा दी। बदमाश ने चंद मिनटों में ही घटना को अंजाम दे डाला। बदमाश मुंह पर मास्क लगाए हुए थे। सड़क के दूसरी ओर बाइक सवार उसका एक साथी खड़ा हुआ था। घटना को अंजाम देने के बाद युवक अपने साथ की बाइक पर सवार होकर भाग गया।
पुरानी तहसील से हुई थी रैकी
झांसी। घटना को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने व्यापारी की पूरी रैकी की थी। व्यापारी ने शुक्रवार को ही पुरानी तहसील परिसर में स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में जाकर एक महिला को एक प्लाट की रजिस्ट्री की थी, जिसके एवज में उसे ढाई लाख रुपये नकद व बाकी रकम चेक के जरिये मिली थी। इसी चेक को जमा करने व्यापारी एसबीआई मुख्य शाखा गया था।