फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Devotees danced at Bholenath's wedding, chanting 'Har Har Mahadev' echoed.

Jhansi News: भोलेनाथ के विवाह में झूमे भक्त, हर हर महादेव के गूंजे जयकारे

Sat, 09 Mar 2024 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced at Bholenath's wedding, chanting 'Har Har Mahadev' echoed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। शुक्रवार को महानगर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में महादेव का अभिषेक, श्रृंगार कर बेल पत्र, धतूरा, भांग आदि अर्पण किया। दोपहर में गाजे - बाजे के साथ शिवजी की भव्य बरातें निकलीं। दूल्हा बने भगवान भोलेनाथ की श्रद्धालुओं ने आरती एवं वंदना की और जयकारे लगाए। रात्रि में शिव मंदिरों में विवाह संस्कार हुए।

पर्व पर पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर, खैरापति महादेव मंदिर, भूतनाथ मंदिर, श्री महाकालेश्वर राजा बाबा मंदिर, किला स्थित शिव मंदिर सहित अन्य सभी शिवालयों में जलाभिषेक व दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। शाम को भगवान शिव व मां पार्वती जी का मोहक श्रृंगार किया गया। रात्रि में चार प्रहर की पूजा एवं विवाह की रस्में हुईं। श्री सिद्धेश्वर मंदिर में भगवान सिद्धेश्वर का मोहक श्रृंगार कर आचार्य राजीव पाठक ने महाआरती की। सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा, धर्माचार्य हरीओम पाठक मौजूद रहे। श्री हरिओम चेतना आश्रम में सपा नेता अरविंद वशिष्ठ, आचार्य राजेंद्र पाठक, विश्व प्रताप सिंह यादव, जितेंद्र भदौरिया ने शिवजी की पूजा की। सराफा बाजार स्थित शिव मंदिर में संगम शर्मा, पवन महाराज ने, प्राचीन लाला हरदौल मंदिर में पुजारी हरिमोहन तिवारी, मनोज तिवारी, संजय गुप्ता ने, पुरानी तहसील स्थित शिव मंदिर पर सनशाइन क्लब अध्यक्ष अमित जैन, अरुण पाठक, सचिव वीरेंद्र गुप्ता ने शिवजी की पूजा आराधना की। इधर मुरली मनोहर मंदिर से सदर विधायक रवि शर्मा के नेतृत्व में शिव जी की भव्य बरात निकाली गई, जो बडा बाजार, मानिक चौक, मिनर्वा चौराहा से होकर मढिया महादेव मंदिर पहुंची। हजारों शिव भक्त हर हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे। महिलाएं मंगल कलश लिए थीं। शिव बरात का जगह - जगह भव्य स्वागत हुआ। इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा, पूनम शर्मा, सुनीता शर्मा, अंचल अडजरिया, विनोद अवस्थी, जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार, नगर निगम उपसभापति सुशीला गोकुल दुबे, जयदीप खरे आदि मौजूद रहे। इस बार मढिया महादेव मंदिर के लिए कचहरी मार्ग पर स्थित नवीन मार्ग से बरात का प्रवेश हुआ। नवीन द्वार को फूलों से आकर्षक सजाया गया था। इधर श्री महाकालेश्वर राजा बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में श्री महाकालेश्वर राजा बाबा मंदिर से बरात निकाली गई। 501 महिलाएं मंगल कलश लिए थी। देवी - देवता एवं भूत प्रेत के स्वरूप आकर्षण रहे। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, मनीष शिवहरे, अजीत राय, राजेश पुरोहित मौजूद रहे। इधर भट्टा गांव खिरक पट्टी पर शिव मंदिर सेवा समिति की ओर से शिव बरात व कलश यात्रा निकाली गई। भाजपा जिला महामंत्री अमित साहू, संदीप सरावगी, मनमोहन गेडा, साहू समाज जिलाध्यक्ष सचेंद्र साहू, संतराम पेंटर, सभासद अमित राय, संयोजक राजेश राय आदि मौजूद रहे। इधर भूतनाथ मंदिर से शिव जी की बरात निकाली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed