फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Despite the ban, many houses are being built around the fort and the queen palace.

प्रतिबंध होने के बाद भी किला और रानी महल के आस-पास खूब बन रहे मकान

Fri, 03 Dec 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Despite the ban, many houses are being built around the fort and the queen palace.
झांसी। पुरातत्व विभाग की तमाम बंदिशों के बाद भी संरक्षित पुरातात्विक स्मारक किला और रानी महल के आस-पास धड़ाधड़ मकानों और इमारतों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण निर्माण करने वालों में कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

महानगर का ऐतिहासिक किला, रानी महल व झोकनबाग स्थित सिमिट्री को पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित किया गया है। सरकारी नियम के अनुसार संरक्षित इमारत के 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर रोक लगी हुई है। जबकि 101 से 300 मीटर का दायरा विनियमित क्षेत्र होता है। इस दायरे के भीतर निर्माण करने पर पुरातत्व विभाग से अनुमति लेना आवश्यक है। विभाग की अनुमति मिलने के बाद ही निर्माण कार्य को शुरू किया जा सकता है। लेकिन विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण संरक्षित इमारतों के आस-पास खूब निर्माण किए जा रहे है। खासतौर पर रानी महल और किले के आस-पास तो निर्माणों का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन

इस संबंध में पुरातत्व विभाग के सहायक सर्वेक्षण अभिषेक सिंह ने बताया कि संरक्षित क्षेत्र में निर्माण कार्य होते ही रोकने के आदेश दिए जाते हैं। निर्माण कार्य को नहीं रोकने पर पुरातत्व विभाग की ओर से नोटिस जारी जाता है। निर्माण की प्रति संबंधित थाने के साथ ही झांसी विकास प्राधिकरण को भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed