फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Desire for Lala on the day of Rams death

Jhansi News: ‘राम’ की प्राण प्रतिष्ठा के दिन ‘लला’ की चाहत

Mon, 08 Jan 2024 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Desire for Lala on the day of Rams death
झांसी। अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसे लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। शुभ मुहूर्त में होने जा रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही झांसी में अब तक आठ गर्भवती महिलाएं डिलीवरी कराने की चाह डॉक्टरों को बता चुकी हैं। डॉक्टर भी इस दिन ज्यादा डिलीवरी होने की संभावना के चलते तैयार हैं।
विज्ञापन

22 जनवरी का दिन लोगों के लिए बेहद खास है। इस दिन देश भर में दीपावली जैसा माहौल होगा। कई गर्भवती महिलाएं भी 22 जनवरी को बच्चे को जन्म देकर इस दिन को खुद के लिए बेहद खास बनाना चाहती हैं। अभी से ही गायनिकोलॉजिस्ट के पास रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन गर्भवतियों और उनके परिजनों द्वारा सिजेरियन डिलीवरी कराने की मांग होने लगी है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों का कहना है कि अगर गर्भवती हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के दायरे में नहीं आती है तो 37 सप्ताह पूर्ण होने के बाद डिलीवरी कराई जा सकती है। 38 से 39 सप्ताह तक डिलीवरी हो जानी चाहिए। बताया गया कि जिन्हें गायनिकोलॉजिस्ट ने 23 से 29 जनवरी तक डिलीवरी की संभावित तिथि दी है, वो ही प्राण प्रतिष्ठा के दिन सिजेरियन प्रसव कराना चाह रही हैं।
विज्ञापन



नेतृत्व करने की होगी क्षमता, स्वभाव में सौम्यता: ज्योतिषाचार्य
ज्योतिषाचार्य पंडित दीपेंद्र अड़जरिया का कहना है कि 22 जनवरी को देव नक्षत्र, सर्वार्थ और अमृत सिद्धी योग है। इस दिन जो भी संतान होगी वो परिवार, समाज और राष्ट्रहित में कार्य करेगी। स्वभाव में सौम्यता होगी। संतान में देवत्व गुण होंगे। शारीरिक रूप से मजबूत होगी। ज्योतिष नमो नारायण शास्त्री ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन जन्म लेने वाले बच्चों की मिथुन राशि होगी। बच्चे मेधावी और प्रभावशाली होंगे। बच्चे अच्छे वक्ता होंगे। उनमें नेतृत्व करने की क्षमता होगी। भूमि, भवन, वाहन और एश्वर्य से समृद्धशाली रहेंगे। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण बड़ा पद, प्रतिष्ठा प्राप्त करनी की ऊर्जा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





मेडिकल कॉलेज में 22 जनवरी को चार गर्भवती डिलीवरी कराना चाह रही हैं। ये वो महिलाएं हैं, जिनकी प्रसव की संभावित तिथि 23 से 29 जनवरी पड़ रही है। - डॉ. रजनी गौतम, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज।



चार गर्भवतियों ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन डिलीवरी कराने की इच्छा व्यक्त की है। हालांकि, उनसे कहा गया है कि अगर लेबर पेन पहले उठने लगे तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। - डॉ. संजया शर्मा, वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed