{"_id":"67b8e81f32f89b771f0eed2c","slug":"deputy-chief-minister-rajendra-shukla-and-jagdish-deora-reached-bageshwar-dham-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-499318-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बागेश्वर धाम पहुंचे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला व जगदीश देवड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बागेश्वर धाम पहुंचे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला व जगदीश देवड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में आयोजित बुंदेलखंड महोत्सव में मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा तथा दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी पहुंचे। भगवान बालाजी के दर्शन कर बागेश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लिया। प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भी बालाजी के दर्शन किए तथा महाराज से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सभी राजनेताओं ने बागेश्वर धाम में आयोजित कन्या विवाह महोत्सव एवं कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखे जाने के संबंध में उनसे विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने विधानसभा के सरपंच, सचिवों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के संबंध में अपने-अपने गांव में विस्तृत चर्चा करते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
वहीं, बागेश्वर धाम छतरपुर शिष्य मंडल ने शुक्रवार को शहर में ढोल नगाड़े के साथ पीले चावल बांटने का कार्यक्रम शुरू किया। शिष्य मंडल के बंटी समाधिया ने लोगों से बागेश्वर धाम के कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने के लिए आग्रह किया।
विज्ञापन