फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dengue fever confirmed in paramedical student

Jhansi News: पैरा मेडिकल के छात्र में हुई डेंगू बुखार की पुष्टि

Thu, 10 Apr 2025 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Dengue fever confirmed in paramedical student

विज्ञापन
झांसी। तापमान तेजी से बढ़ने से न सिर्फ वायरल बल्कि मच्छरजनित बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में कई रोगियों को भर्ती करके उपचार चल रहा है। तमाम रोगियों में डेंगू बुखार के लक्षण है। जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। पैरामेडिकल कॉलेज के एक छात्र में डेंगू की पुष्टि हुई हैं। जिस पर मलेरिया विभाग की टीम ने पूरे परिसर में दवा का छिड़काव किया है।डॉक्टरों का कहना है कि मेडिसिन विभाग की ओपीडी में आने वाले रोगियों में 40 फीसदी बुखार के आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में करीब 38 रोगियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि पैरा मेडिकल कॉलेज में एक छात्र में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसके चलते पूरे परिसर में टीम लगाकर न सिर्फ लार्वा की चेकिंग कराई है बल्कि दवा का भी छिड़काव कराया गया है। ब्यूरोF
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed