फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Demand to ban stalls selling ready-made garments and daily-use items at the exhibition.

Jhansi News: प्रदर्शनी में रेडीमेड कपड़ों व दैनिक उपयोग की दुकानों पर रोक की मांग

Mon, 06 Jul 2026 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Demand to ban stalls selling ready-made garments and daily-use items at the exhibition.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। मेला ग्राउंड में लगने वाली प्रदर्शनी को लेकर व्यापारियों ने रविवार को विधायक प्रतिनिधि से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। प्रदर्शनी को लेकर विधायक डॉ. रश्मि आर्य ने छोटे दुकानदारों व व्यापारियों के हित में जिलाधिकारी को एक आधिकारिक पत्र भेजा। पत्र में मांग की गई कि इस वर्ष मेला ग्राउंड में लगने वाली प्रदर्शनी को केवल झूलों व खान-पान के स्टालों तक ही सीमित रखा जाए। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी मेला ग्राउंड में प्रदर्शनी लगाने की अनुमति दी गई है। इस प्रदर्शनी में रेडीमेड कपड़े व अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानें लगाई जाती हैं, जिसका सीधा असर छोटे दुकानदारों की बिक्री पर पड़ता है। क्षेत्र के व्यापारियों की स्थिति को उजागर करते हुए उन्होंने बताया कि मऊरानीपुर का व्यापार कुछ कारणों से दशकों से खराब दौर से गुजर रहा है। रही- सही कसर ऑनलाइन व्यापार ने पूरी कर दी है, जिसने स्थानीय बाजार की पूरी तरह कमर तोड़ दी है। आलम यह है कि क्षेत्र के दुकानदारों के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है और वह अपनी दुकानों का किराया व बिजली का बिल तक भुगतने में असमर्थ हो रहे हैं। व्यापारियों को इस संकट से उबारने के लिए विधायक ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि इस वर्ष आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में दैनिक उपयोग की वस्तुओं व कपड़ों की दुकानें न लगने दी जाएं। प्रदर्शनी को मात्र मनोरंजन के साधनों जैसे झूले और चाट-पकौड़ी व खान-पान की दुकानों तक ही सीमित किया जाए, ताकि व्यापारियों का रोजगार सुरक्षित रह सके और उनकी आजीविका प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed