फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Delhi's cheap, 370 and sleeper coach in Third AC fare 135 rupees

दिल्ली जाना हुआ सस्ता, थर्ड एसी में 370 व स्लीपर कोच में घटा 135 रुपये किराया

Tue, 16 Nov 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Delhi's cheap, 370 and sleeper coach in Third AC fare 135 rupees
झांसी। सोमवार से फेस्टिवल ट्रेनों में किराया कम हो गया। शुरुआती स्टेशनों से भी कई ट्रेनें अपने नियमित नंबरों से चलना शुरू हो गई हैं। चूंकि, अभी क्रिश (सेंटर फॉर रेलवे इंफोेरमेशन सिस्टम ) ट्रेनों के बदले किराये और नंबरों को फीड करने के काम में जुटा है। इसके लिए रात में छह घंटे के लिए आरक्षण व्यवस्था को बंद रखा जा रहा है। इस व्यवस्था को दोबारा सामान्य होने में एक सप्ताह का समय लगेगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान रेलवे मानिकपुर खजुराहो से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली 02447 यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन बनाकर दौड़ा रहा था। इस ट्रेन में झांसी से निजामुद्दीन (नई दिल्ली) का फर्स्ट एसी कोच में 2115 रुपये, सेकंड एसी कोच में 1490 रुपये, थर्ड एसी कोच में 1100 रुपये, स्लीपर कोच में 415 और जनरल कोच में 180 रुपये किराया लग रहा था। इस ट्रेन में 15 नवंबर से फर्स्ट एसी कोच में 1695 रुपये, सेकेंड एसी कोच में 1015 रुपये, थर्ड एसी कोच में 730 रुपये, स्लीपर कोच में 280 रुपये और जनरल कोच में 170 रुपये किराया हो गया।
विज्ञापन

इसी तरह 04185 ग्वालियर बरौनी मेल को फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया जा रहा था। अभी इस ट्रेन में झांसी से लखनऊ का किराया सेेकेंड एसी कोच में 1440 रुपये, थर्ड एसी कोच में 1050 रुपये, स्लीपर कोच में 385 रुपये व जनरल कोच में 135 रुपये किराया लिया जा रहा था। अब इस ट्रेन के सेकेंड एसी कोच में 710 रुपये, थर्ड एसी कोच में 505 रुपये, स्लीपर कोच में 205 रुपये व जनरल कोच में 125 रुपये किराया लिया जाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते रेलवे ने नियमित ट्रेनों का संचालन 20 मार्च 2020 से बंद कर रखा था। अभी जो ट्रेनें चल रहीं थीं उनको स्पेशल व फेस्टिवल स्पेशल बनाकर नए नंबरों के साथ चलाया जा रहा था। इन ट्रेनों में यात्रियों से 25 से 30 फीसदी तक अधिक किराया लिया गया। दूसरी लहर के बाद हालत सामान्य होते ही अधिकांश ट्रेनें पटरी पर दौड़ने लगी हैं। रेलवे बोर्ड ने 15 नवंबर से पूर्व की तरह नियमित नंबरों से ट्रेनें चलाने का आदेश जारी किया था। साथ ही किराया भी कोरोना काल से पूर्व की तरह लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed