फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Delay in arrival of books, syllabus uploaded on app

किताबों के पहुंचने में देरी, एप पर अपलोड कर दिया पाठ्यक्रम

Sat, 20 Aug 2022 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Delay in arrival of books, syllabus uploaded on app
झांसी। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में विद्यार्थियों की पाठ्यपुस्तकें देरी से पहुंचाई जाती हैं। जिस कारण विद्यार्थी आधा सत्र बिना किताबों के ही पढ़ाई करने पर मजबूर होते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए दीक्षा एप पर पूरा पाठ्यक्रम अपलोड कराया गया है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए दीक्षा एप पर हर कक्षा का पाठ्यक्रम अपलोड किया जा चुका है। परिषदीय स्कूल के विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित की जाती हैं। परिषद की तरफ से छपाई टेंडर आदि में देरी की जाने के कारण विद्यार्थी लगभग आधा सत्र बिना किताबों के ही पढ़ते हैं। कुछ बच्चों को पिछले सालों की फटी-पुरानी किताबें पिछली कक्षा के विद्यार्थियों से लेकर दे दी जाती हैं। लेकिन फिर भी सभी बच्चों को किताबें नहीं मिल पाती हैं। इस समस्या के लिए हर कक्षा का पूरा पाठ्यक्रम परिषद ने ही दीक्षा एप पर अपलोड किया है। किताबों पर छपे क्यूआर कोड से पाठ्यक्रम पढ़ा जा सकता है। जिन स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालित हो रही हैं, उन स्कूलों के विद्यार्थियों को किताबें न होने से समस्या नहीं होगी। लेकिन जिन स्कूलों में स्मार्ट क्लास नहीं हैं वहां बच्चे दीक्षा एप पर पाठ्यक्रम होने का लाभ नहीं ले सकेंगे। परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के पास न तो स्मार्ट फोन होते हैं न ही घरों में स्मार्ट टीवी। ऐसे में बिना किताबें विद्यार्थी पढ़ाई पूरी कैसे करेंगे। जिला समन्वयक आर के समेले ने बताया कि विद्यार्थियों को इससे काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed