फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Defense Minister and Chief Minister will come to Jhansi today

आज झांसी आएंगे रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री

Wed, 17 Nov 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Defense Minister and Chief Minister will come to Jhansi today
झांसी। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को झांसी आएंगे। वह यहां रानी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय जलसा पर्व व सेना की शस्त्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आगमन होगा। वह 19 नवंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

रक्षा मंत्री बुधवार को सुबह 11 बजे झांसी कैंट में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। 11.30 बजे मुक्ताकाशी मंच पर रानी जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय जलसा पर्व का शुभारंभ करेंगे। दोपहर12.30 बजे हाथी ग्राउंड पहुंचकर सेना की शस्त्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। दोपहर पौने तीन बजे दतिया पहुंचकर मां पीतांबरा के दर्शन करेंगे। वहां से लौटकर दोपहर 3.35 बजे वह झोकनबाग गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे। यहां से वह झांसी कैंट पहुंचकर शाम 4.20 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, मुख्यमंत्री दोपहर 1.15 बजे महोबा से झांसी आएंगे। हवाई पट्टी से किले पर पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के बाद सर्किट हाउस आ जाएंगे। दोपहर 2.35 बजे आयुक्त सभागार में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर पीएम के कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे। दोपहर 3.40 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed