{"_id":"67501169eb521ea47201d228","slug":"deepchand-chaudhary-and-bkd-college-teams-were-victorious-in-the-cricket-competition-being-held-at-bkd-ground-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-446490-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीकेडी मैदान में हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता में दीपचंद चौधरी और बीकेडी कॉलेज की टीमें विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीकेडी मैदान में हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता में दीपचंद चौधरी और बीकेडी कॉलेज की टीमें विजयी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय में आयोजित की जा रही अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में दीपचंद चौधरी महाविद्यालय ललितपुर और बुंदेलखंड महाविद्यालय की टीमों ने अपनी प्रतिद्वंदी टीम को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में पहला मुकाबला दीपचंद चौधरी ललितपुर बनाम विद्यावती पीजी महाविद्यालय झांसी के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दीपचंद महाविद्यालय की टीम ने 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्यावती महाविद्यालय की पूरी टीम 83 रन पर ही सिमट गई। दूसरा मैच बुंदेलखंड महाविद्यालय बनाम डीवीसी उरई के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीकेडी टीम के ओपनर बल्लेबाज तनिष्क और संदीप की जोड़ी ने छह ओवरों में 122 रन की साझेदारी की। तनिष्क ने 36 गेंद में 110 रन बनाए। बीकेडी टीम के बल्लेबाज अमितेश शुक्ल ने अंतिम ओवर में तीन बाॅल पर लगातार तीन छक्के लगाते हुए टीम का स्कोर 199 तक पहुंचा दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीवीसी की पूरी टीम महज 66 रन ही बना सकी। बीकेडी टीम के गेंदबाज कुणाल ने चार विकेट हासिल किए। इस मौके पर डॉ. अजीत सिंह, डॉ. बृजेश मिश्रा, डॉ. नागेंद्र सिंह, डॉ. संजय सक्सेना, डॉ. शिव प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. विवेक कुमार सिंह, डॉ. रहीस अली, डॉ. मयंक त्रिवेदी, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. संतोश रानी, डॉ. वंदना कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संयोजक प्रोफेसर जितेंद्र कुमार तिवारी एवं सचिव डॉ. एपीएस गौतम रहे। संचालन राहुल ने किया।
विज्ञापन