फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Deep plowing of fields in summer will increase production by 15-20 percent.

Jhansi News: गर्मियों में खेतों की गहरी जुताई से बढ़ेगा 15-20 फीसदी उत्पादन

Fri, 24 May 2024 03:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Deep plowing of fields in summer will increase production by 15-20 percent.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। खरीफ की फसल के लिए किसान तैयारी शुरू कर दें। पैदावार में वृद्धि के लिए गहरी जुताई आवश्यक है। इससे लगभग 15-20 फीसदी उत्पादन बढ़ जाता है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. दिनेश तिवारी ने बताया कि गहरी जुताई से फसलों को जड़ें बनाने और उन्हें पोषक तत्व पहुंचाने में मदद मिलती है। गर्मियों में गहरी जुताई करने से कीट प्रबंधन, खरपतवार प्रबंधन और मृदा जनित रोगों का प्रबंधन होता है।

उन्होंने कहा, मिट्टी में लगातार एक जैसी फसलें लगाने से व रासायनिक खादों व दवाओं से मृदा सख्त व कठोर हो जाती है। मिट्टी में सीमेंटेड लेयर (कड़ी परत) बन जाती है और भूमि में पानी प्रवेश नहीं कर पाता है, जिससे लगातार जल स्तर में गिरावट देखी जा रही है। वहीं मिट्टी कठोर होने से मृदा की जल धारण क्षमता व उर्वरा शक्ति कम होती जाती है। फसलों में विभिन्न प्रकार के रोग, कीट एवं बीमारियों व खरपतवारों की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जाती है। फसलों के उत्पादन में भी गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में मई-जून में मिट्टी पलटने वाले हल प्लाऊ, टर्न रेस्ट प्लाऊ आदि कृषि यंत्रों से जुताई करें। कम-कम तीन वर्षों में एक बार खेतों की 20 सेंटीमीटर तक गहरी जुताई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed