फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ded body found on railway track

रेलवे ट्रैक पर मिले युवक व युवती के शव

Sat, 25 May 2019 01:06 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 25 May 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
ded body found on railway track
ded body - फोटो : demo
झांसी। शुक्रवार दोपहर झांसी - आगरा रेलमार्ग स्थित सूती मिल के पास रेल ट्रैक पर रक्सा के सिमरधा गांव में रहने वाले युवक व युवती के शव पड़े मिले। सूचना पर पहुंचे परिजन इस संबंध में कोई विशेष जानकारी नहीं दे सके। पुलिस का मानना है कि ट्रेन से कटकर दोनों की मौत हुई है। यह किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।  
विज्ञापन

झांसी - आगरा रेलवे मार्ग स्थित सूती के पास रेलकर्मियों ने एक युवक व युवती के शव पड़े देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा व ग्वालियर रोड चौकी इंचार्ज पहुंचे। तलाशी लेने पर दोेनों के पास मिले कागजातों के आधार पर पाया कि यह दोनों रक्सा के सिमरधा गांव के रहने वाले हैं। परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आकाश (22) और लड़की की शिनाख्त कर ली। पूछताछ के दौरान परिजन पुलिस को कुछ ज्यादा जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आकाश सागर का रहने वाला है। वह सिमरधा में अपने बहनोई के यहां रह रहा था। कुछ ही दूरी पर लड़की भी रहती है। आकाश काम करता था।  दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर कैसे मिलेे, इस संबंध में परिजन कुछ भी नहीं बता सके। सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टय: लग रहा है कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है, लेकिन किन कारणों से यह कदम उठाया, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। देर रात एक दूसरे के परिजनों ने भी किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ नंबर क्रॉसिंग के पास मिले शवों की अब तक नहीं हो सकी शिनाख्त
झांसी। नौ नंबर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास मिले युवक व युवती के शवोें की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी। प्रेमनगर पुलिस की एक टीम ने झांसी सेे आगरा व बीना स्टेशनों के बीच छानबीन की, लेकिन किसी भी तरह का सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका। घटनास्थल के पास ही कुछ ही दूरी पर बैग, चादर और पानी की बोतलें भी मिली थीं। युवती का एक पैर कटा था, उसके सिर में गहरी चोट थी। वहीं, युवक के सिर में चोट थी। पुलिस का मानना था कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत हुई है। पुलिस ने आसपास के सभी इलाकों में शिनाख्त के प्रयास किए थे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव ने बताया कि शिनाख्त कराने के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed