फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Debt was done in the election, theft to repay

चुनाव में हो गया था कर्ज, चुकाने को की चोरी

Tue, 03 Aug 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Debt was done in the election, theft to repay
झांसी। चोरी के आरोप में पकड़े गए ग्राम प्रधान ने पुलिस को बताया कि चुनाव में उस पर कर्ज हो गया था, जिसे चुकाने के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस से वो बोला कि उसे इस बात का जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि पीड़ित परिवार उस पर शक करेगा।
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आए चोरी के आरोपी बल्लमपुर के ग्राम प्रधान संतोष राय ने पुलिस को बताया कि प्रधानी के चुनाव में उसने जमकर खर्च किया था। मतदाताओं को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उसके पास पैसा नहीं था। ऐसे में कर्ज लेकर चुनाव में खर्च किया था। लेकिन, चुनाव जीतने के बाद अब कर्ज देने वाला अपना पैसा वापस मांगने लगे थे। इसके लिए वे लगातार उस पर दबाव बना रहे थे। कर्ज चुकाने के लिए उसने पीड़ित महिला नीता राय के बेटे शिवम राय से तीन लाख रुपये लिए थे, जो कुछ दिन बाद उसे लौटा दिए थे। इसी बीच उसने नीता राय के घर में रखी नकदी और सोना देख लिया था, जिस पर उसकी नीयत खराब हो गई थी। भाई के साथ मिलकर योजना बनाई और चोरी की घटना को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रधान संतोष राय ने बताया कि चूंकि उसके और पीड़ित परिवार के बीच सालों पुराने बेहद करीबी ताल्लुकात थे। चोरी वाले दिन वो अपने परिवार के साथ पीड़ित परिवार के घर गया था और मौका देखकर घटना को अंजाम दे डाला। उसने बताया कि उसे इस बात का जरा भी अंदेशा नहीं था कि पीड़ित परिवार चोरी का शक उस पर करेगा। इसी वजह से वो घटना के बाद अपने घर में सामान्य रूप से रह रहा था। लेकिन, पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed