फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   death men and women not identified now

युवक व युवती की मौत के रहस्य से नहीं उठ सका पर्दा

Wed, 19 Jun 2019 07:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
death men and women not identified now
युवक व युवती की मौत के रहस्य से नहीं उठ सका पर्दा
विज्ञापन

झांसी। नौ नंबर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर मिले युवक व युवती के शव की मौत से पुलिस पर्दा नहीं उठा सकी है। डेढ़ महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शिनाख्त कराने के लिए मध्य प्रदेश, राजस्थान व दिल्ली पुलिस का भी सहयोग लिया, इसके बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका। पुुलिस एक बार फिर दोनों की शिनाख्त कराने के लिए अन्य प्रदेशों की पुलिस का सहयोग लेगी।
10 मई की तड़के थाना प्रेमनगर स्थित नौ नंबर रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक व युवती के शव मिले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त करने के प्रयास शुरू कर दिए थे। पुलिस ने पहले तो लोकल में पड़ताल कर्राई, लेकिन पता नहीं चल सका। इसके बाद राजस्थान, दिल्ली व मध्य प्रदेश पुलिस से संपर्क कर आसपास के जिलों में भी फोटो भेजी लेकिन यहां भी पुलिस को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बैग, चादर और पानी की बोतलें भी मिली थीं। युवती का एक पैर कटा था, उसके सिर में गहरी चोट थी। वहीं, युवक के सिर में चोट थी। पुलिस का मानना था कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत हुई है। पुलिस ने आसपास के सभी इलाकों में शिनाख्त के प्रयास किए थे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस की एक टीम झांसी से आगरा व बीना स्टेशनों के मध्य भी पड़ताल कर चुकी है। प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव ने बताया कि शिनाख्त कराने के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed